कलेक्टर सौरव कुमार, जिला पंचायत C. E. O मयंक चतुर्वेदी जी के सम्मान के साथ हुआ पूरे जिला पंचायत परिवार की और से साल श्रीफल मोमेंटो भेट कर सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कलेक्टर सौरव कुमार, जिला पंचायत C. E. O मयंक चतुर्वेदी जी के सम्मान के साथ हुआ पूरे जिला पंचायत परिवार की और से साल श्रीफल मोमेंटो भेट कर सम्मान

 कलेक्टर सौरव कुमार, जिला पंचायत C. E. O मयंक चतुर्वेदी जी के सम्मान के साथ हुआ पूरे जिला पंचायत परिवार की और से  साल श्रीफल मोमेंटो भेट कर सम्मान  



रायपुर

जिला पंचायत रायपुर समान्य सभा की बैठक दिनांक 15- 07-2021 दिन गुरुवार को रायपुर जिला पंचायत के रेडक्रास भवन में आयोजित किया गया 

     बैठक की शुरुआत कलेक्टर सौरभ शर्मा जिला पंचायत C. E. O मयंक चतुर्वेदी जी के सम्मान के साथ हुआ पूरे जिला पंचायत परिवार की और से  साल श्रीफल मोमेंटो भेट कर सम्मान किए 

    इसके पश्चात श्रीमती रानी केजू पटेल जिला पंचायत सदस्य रायपुर ने किसानों को युरिया डिपी खाद सुसाइटीयो मे उपलब्ध कराने के लिए अपनी बात रखी आज किसानों को खाद नहीं मिल रहा है ग्रामीण क्षेत्रों के किसान मजबुरन मार्केट से मनमाने दामो मे खाद खरीद रहे हैं जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की बात रखी | 

  राज्य शासन की नरवा गरूवा घुरवा बाड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा आज कुछ गौठानो को छोड़कर सभी ग्राम पंचायत के सरपंच गौठान निमार्ण के कारण कर्ज में डूबे हुए हैं महिला समूह की बहनों को गौठान मे किए गए कार्यो की मेहनताना नहीं मिल रहा है 

 गौठान के अध्यक्ष लोग सिर्फ वेतन आहरण कर रहे हैं और मवेशी गौठान के बजाय गाँव के सड़को पर पाए जाते हैं शासन के रोका छेका भी नाकाम रही 

     इसके पश्चात माइनिंग से श्रीमती रानी पटेल ने सवाल तलब किया अभनपुर क्षेत्र के बहुत सारे ग्राम पंचायत में अवैध रेत भंडारण किया गया है जिसके लिए क्षेत्रिय नेता आवाज उठाते रहते हैं आज क्यो चुप्पी साधे है क्यो कोई एकसन नहीं ले रहे हैं संबंधित अधिकारी भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं सिर्फ कोरा आश्रवाशन ही देते हैं | 

श्रीमती पटेल ने शिक्षा विभाग के शिक्षकों की पीड़ा से मुख्यकार्यापालन अधिकारी को अवगत कराया शिक्षा विभाग के बार बार फरमान करने से शिक्षक परेशान है कभी मोहल्ला कलास लगाने बोलते है कभी वेबिनार कभी मोहल्ला कलास लगाने पर कार्यवाही की बात से शिक्षकों को परेशानी हो रही है शासन को एक बार आदेश जारी करना चाहिए कि शिक्षकों को करना क्या है 

      रानी पटेल ने प्राइवेट स्कूलों के कोरोना के चलते स्कूल नहीं लगने के बाद भी पालकों से मनमाने फिस की डिमांड की बात रखी 

 शिक्षको को निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी के शिक्षकों के एरियस राशि आवंटन की बात रखी उन्होंने कहा रायपुर जिले के चार ब्लॉक में से तीन ब्लॉक के शिक्षकों का भुगतान रेगुलर पोस्ट वालो का हो गया है मगर अभनपुर ब्लॉक के 125 शिक्षकों का रुका है जिसे जल्द से जल्द करवाने के लिए मुख्यकार्यापालन अधिकारी से रिकवेस्ट कीए |

 श्रीमती रानी पटेल ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लौगों का जो पात्र होने के बावजूद राशनकार्ड से वंचित है ऐसे लोगों का जल्द से जल्द राशन कार्ड बनाने की बात रखी एवं कोरोना के चलते जिन विधवा वृद्धा लोगों का पेंशन रुका है उसे जल्द ही भुगतान करवाने की बात रखी 

साथ अभनपुर क्षेत्र और आरंग ब्लॉक में जहाँ जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है वहाँ स्टाफ नर्स की वयवस्था करवाने के लिए कहा नर्स की कमी से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना सवास्थ्य केन्द्र में होने की बात कही साथ ही आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत निषदा मे  एक साल पहले हुए ओलावृष्टि से किसानों के सब्जी के फसल नुकसान की मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिलने की बात रखी ।

किसानों का फसल पंजीयन के लिए भी बोली हूँ खेती किसानी के दिन में किसानों को पंजीयन के लिए परेशान किया जा रहा है जबकि अपेकस बैंक के चैयरमेन बैजनाथ चन्द्राकर जी ने खुद स्टेटमेंट दिया था कि पिछले साल जो किसान धान बेचे है उन्हें पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है मगर कृषि विभाग के अधिकारी शासन के आदेश बता कर बातों को टालमटोल किए है।

शिक्षकों का एरियस राशि भुगतान मे रेगूलर वालो का मिल गया है मगर शिक्षाकर्मियों का रूका है ।

इस प्रकार श्रीमती रानी पटेल ने अपने क्षेत्र के समस्याओं को जिला पंचायत के बैठक में रखा एवं जल्द ही समाधान करने की मांग की |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads