*जन्माष्टमी पर पुलिस का शानदार काम,गुम मिली 3 साल की बच्ची को पिता तक पहुचाया*
*जन्माष्टमी पर पुलिस का शानदार काम,गुम मिली 3 साल की बच्ची को पिता तक पहुचाया*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उरला की टाइगर टू के कर्मियों ने शानदार प्रशंसनीय काम किया है उन्होंने गुम हुई 3 साल की बच्ची को अस्वस्थ देख न सिर्फ उसे दवाई दिलाई बल्कि सोशल मीडिया की मदद से उसे उसके पिता तक पहुचाया।
*सूचना मिलते ही पहुची उरला पुलिस की टाइगर टू*
C4की सूचना पर आरपीआर 30-08-77(आरपीआर) मिलने पर उरला टाइगर टू के आरक्षक क्रमांक 2264 भारतेंद्र साहू और वाहन चालक क्रमांक 34 दिलीप साहू तत्काल मौके पर पहुचे जहां सूचक ने बताया कि लगभग 3 साल की एक अबोध बालिका रोते हुए मिली है उसका शरीर भी गर्म है शायद उसे बुखार है
टाइगर टू में तैनात पुलिस कर्मियों ने सर्वप्रथम तब बच्ची को मितानिन की सहायता से बुखार की दवाई पिलवाईं इसके बाद अपनी गाड़ी में बैठा कर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी फोटो को उरला थाना क्षेत्र में वायरल किया लगभग 1 घंटे के बाद सुभाष चौक बिरगांव में किराए से रहने वाले व्यक्ति अपने बच्चे को ढूंढते हुए मिले और उन्होंने अपनी बच्ची को पहचान लिया उन्होंने बताया कि घर से खेलते हुए निकल गई थी इसका तबीयत ठीक नहीं है वह उसकी बेटी है उस व्यक्ति ने उस लड़की का नाम कुमारी साक्षी झारिया पिता अर्जुन झारिया उम्र 3 वर्ष निवासी किराए के मकान में सुभाष चौक बिरगांव स्थाई पता आईटीआई कॉलेज के पास अनूपपुर जिला अनूपपुर एमपी बताया। अर्जुन झारिया को उसकी बेटी साक्षी हारिया को सुपुर्द किया गया। बुखार से पीड़ित बच्ची को इलाज के बाद वापस सकुशल पाने पर गुम बालिका साक्षी के पिता अर्जुन झारिया ने 112 सेवाओं और उरला थाना का आभार जताया।



