मेटाडोर आईसर और ट्रक में जोर दार टक्कर, ड्राइवर की हुई मौत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मेटाडोर आईसर और ट्रक में जोर दार टक्कर, ड्राइवर की हुई मौत

 मेटाडोर आईसर और ट्रक में जोर दार टक्कर,  ड्राइवर की हुई मौत 



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


गागरा पूल नेशनल हाइवे छाती में जहा  पर पूल निर्माण कार्य चल रहा है वही पर आज सुबह साढ़े 5:30 बजे  मेटाडोर आइसर और ट्रक दोनो आमने - सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि आइसर वाहन चालक जागेश्वर साहू निवासी जोरातरई की मौके पर ही मौत हो गयी। ड्राइवर साहू का शव 2 घंटे बाद गाड़ी से पुलिस ने निकाल पाए बडी कोशिश करना पड़ा तब कही जा के निकाला गया। इस्टेरिंग के पास फसा हुआ था । ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए पुलिस के मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है।





मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अर्जुनी थाना क्षेत्र के धमतरी से रायपुर  नेशनल हाइवे पर गागरा पुल के पास ट्रक और आइसर में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें आइसर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि ट्रक चालक को भी गंभीर चोट आई।जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।बताया गया कि दोनों गाड़ी लोड थी ।आइसर जगदलपुर से रायपुर जा रही थी,जबकि ट्रक विपरीत दिशा से धमतरी की ओर जा रही थी ।तभी दोनों की आमने सामने भिंडत हो गयी।






सूचना मिलते ही कुरूद थाना प्रभारी रामनरेश सिंह सेंगर, रात्रि गस्त ड्यूटी में लगे निरीक्षक नकुल सिंह ठाकुर और अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन मौके पर पहुँचकर क्रेन बुलवाकर दोनों वाहन को सड़क से किनारे से हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया। सड़क दुर्घटना की वजह से मार्ग कुछ समय के लिए जाम की स्तिथि बना रहा। पुल k उस पर और इस पर गाड़ियों की लम्बा कतार लगा हुआ था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads