जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 70 वी शाखा का शुभारंभ,खनिज विकास निगम अध्य्क्ष गिरीश देवांगन ने किया शुभारंभ,धरसीवां एवं बलौदाबाजार विधानसभा के 18 गांव होंगे लाभान्वित*
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 70 वी शाखा का शुभारंभ,खनिज विकास निगम अध्य्क्ष गिरीश देवांगन ने किया शुभारंभ,धरसीवां एवं बलौदाबाजार विधानसभा के 18 गांव होंगे लाभान्वित*
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 70 वी शाखा का तरपोंगी में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने शुभारंभ किया जिसमे धरसीवां विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा एवं बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ,जिला सहकारी बैंक अध्य्क्ष पंकज शर्मा भी मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए ।
*अब नहीं चलना पड़ेगा बीस किलो मीटर*
खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने जिला सहकारी बैंक की 70 वी शाखा के शुभारंभ अवसर पर कहा कि अब क्षेत्र के किसान भाइयो को 20 किलो मीटर की दूरी तय कर तिल्दा जाने की परेसानी से छुटकारा मिलेगा और अपने समीप ही तरपोंगी शाखा से उनके काम हुआ करेंगे।
*18 गांव होंगे लाभान्वित*
धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा जिला सहकारी बैंक अध्य्क्ष ने कहा कि तरपोंगी में बैंक की शाखा खुलने से दोनो विधानसभा के 18 गांव लाभान्वित होंगे उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को किसानों के लिए समर्पित सरकार बताया और कृषि व किसानों के हित मे छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष उधोराम वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष धरसीवां दुर्गेश वर्मा,रोशनपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
