*शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी ने किया वनांचल क्षेत्रों के शालाओं का निरीक्षण कर बच्चो को कैरियर निर्माण के लिए किया प्रेरित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी ने किया वनांचल क्षेत्रों के शालाओं का निरीक्षण कर बच्चो को कैरियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*

*शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी  ने किया वनांचल क्षेत्रों के शालाओं का निरीक्षण कर बच्चो को कैरियर निर्माण के लिए किया प्रेरित*



जयलाल प्रजापति/सिहावा

नगरी विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए दिनांक 25 अगस्त 2021 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड के विभिन्न शालाओं प्राथमिक शाला सेमरा माध्यमिक शाला सेमरा प्राथमिक शाला भेजरीरावन प्राथमिक शाला बिरगुड़ी हायरसेकेंडरी स्कूल बिरगुड़ी माध्यमिक शाला बिरगुड़ी माध्यमिक शाला टांगापानी माध्यमिक शाला कोंगेरा तथा प्राथमिक शाला कोंगेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने निरीक्षण के दौरान ऑफलाइन क्लास के बच्चों से एवं मोहल्ला क्लास के बच्चों से उनके विषय आधारित सवाल पूछे एवं बच्चों को नियमित रूप से पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को अपना कैरियर निर्माण कर राष्ट्र व समाज के हिट में योगदान देने को कहा। वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खंड नगरी के सभी शालाओं में ऑफलाइन कक्षा तथा ग्रामों में संचालित मोहल्ला कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति लाने के कार्य किए जा रहे हैं ।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads