देखे वीडियो-; कार चोरी करने वाला निकला खुद ड्राइवर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

देखे वीडियो-; कार चोरी करने वाला निकला खुद ड्राइवर

देखे वीडियो-; कार चोरी करने वाला निकला खुद ड्राइवर 


वीडियो..........



अभनपुर

थाना से मिली जानकारी अनुसार  ग्राम केंद्री के रहने वाले भूपेंद्र साहू  जो कि, मकान पेंटिग ठेकेदारी का काम करता हैं ने अभनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई और अपने शिकायत में लिखा है कि  दिनांक 21.08.2021 को रात्रि करीबन 10.00 बजे अभनपुर से  कार महेंद्रा XUV  अपने घर ग्राम केंद्री पहुंचा हूं, कार को अपने घर के सामने खडी कर चाबी गाडी में भूलकर घर अंदर जाकर खाना खाकर सो गया और जब दूसरे दिन  सुबह   देखा तो  कार महेंद्रा XUV  जहां खडी किया था वहां पर नही था किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। गांव में समीप  लगे सीसीटीवी कैमरा देखा जिसमें रात्रि करीबन 11.20 बजे उक्त कार जाते हुये दिख रहा है। जिसकी शिकायत अभनपुर थाना में किया था। 



 वही  अभनपुर पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत  पर कार के ड्राइवर पर शक गया और ड्राइवर भुसन सिन्हा और उसके साथी खिलेंद्र सिन्हा से कड़ाई से पूछताछ किया तो चोरी करना स्वयम स्वीकार किया ।

थाना प्रभारी बोधन साहू और सब स्पेक्टर बी. एम. साहू ने टीम के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा जबकि वाहन मालिक को खुद भी ड्राइवर के ऊपर कोई संदेह नही था लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब उन्होंने  अपना चोरी करने का गुनाह कबूला और आरोपी के निशानदेही पर वाहन को पुलिस ने खिलोरा गोल्डन बकरी फार्म के पास मैदान पर झाड़ी के पास से   पुलिस ने  वाहन को जप्त किया है। और धारा 379 के तहत कार्यवाही किए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads