समाज, संविधान के अन्दर हैं -- ठाकुर
समाज, संविधान के अन्दर हैं -- ठाकुर
तेजस्वी यादव/छुरा
आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज सर्कल छुरा के अन्तर्गत ग्राम पेण्डरा में विशेष कार्यकारिणियों बैठक रखी गयी थी।
बैठक का आयोजन ध्रुव समाज के जिला संरक्षक व वर्तमान जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, सर्कल अध्यक्ष कोमल ध्रुव,उपाध्यक्ष गैंद सिंह ध्रुव कोषाध्यक्ष बीजू राम ध्रुव, सचिव देवनारायण ध्रुव के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
समाज को संबोधित करते हुऐ कहा कि समाज सविधान के अन्दर हैं। समाज की न्याय व्यवस्था संविधान को लिया हुआ हो। साथ ही समाज की व्यवस्था , संस्कृति और परंपरा को बरकरार रखनी चाहिए।
अध्यक्ष कोमल ध्रुव पेण्डरा ने कहा कि हमारे समाज के बच्चों का दिशा विहिन होना समाजिक अपराध है। जिसका जिम्मेदार हम सभी है। इस पर हम सभी को विचार कर ,रोकना चाहिए।
अतिआवश्यक कार्यकारिणी बैठक में सर्कल पंच बृजलाल ध्रुव, मंथीर ध्रुव,दुलम ध्रुव,शिक्षक फुल सिंग, त्रिलोक ध्रुव, रेवा, मया राम, सेवन, पंच राम, जीवन, सहित बडी़ संख्या में समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

