फिन्गेश्वर में छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक सह आभार सम्मेलन आयोजित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

फिन्गेश्वर में छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक सह आभार सम्मेलन आयोजित

 फिन्गेश्वर  में छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक सह आभार सम्मेलन आयोजित 



 तेजस्वी यादव/छुरा

छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक सह आभार सम्मेलन फिन्गेश्वर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी जी ने कर्मचारियों के प्रति सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैए की निंदा करते हुए विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने महान विचारको के लेखों तथा राम चरित मानस की प्रेरक पंक्तियों को अपनी कार्यशैली के लिए उर्जा मानते हुए सभी को हर संभव मदद करने की बात कही। अपने साथियों से अब तक मिले सहयोग के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।सभा में उपस्थित वरिष्ठ सदस्य गोपाल यादव ने सबको मिलकर संघर्ष करने पर बल दिया तथा कई रोचक एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान प्रांतीय सचिव ने शुरुआती संघर्ष के दिनों में संजय तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता की चर्चा की। जिलाध्यक्ष मंगलमूर्ति ने अपने उद्बोधन में जिले के शिक्षकों की समस्या एवं लंबित मांगों महंगाई भत्ता, क्रमोन्नति,वेटेज समयमान आदि के लिए प्रांत स्तर पर समुचित प्रयास करने पर जोर देते हुए कहा कि हम शिक्षकीय हित के लिए हर संघर्ष में शीर्ष नेतृत्व के साथ हैं। कार्यक्रम में संगठन के नवनियुक्त उपप्रान्ताध्यक्ष डोमार सिन्हा का अभिनन्दन किया गया जिसके लिए उन्होंने प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी का आभार माना। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया तथा प्रांताध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।आयोजन में जिला कोषाध्यक्ष उत्तम पटेल,वि खं अध्यक्ष छुरा कन्हैया यादव, ओमप्रकाश सिन्हा, सहित अन्य पदाधिकारी तथा सहयोगी शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। संचालन नंद कुमार सिन्हा अध्यक्ष फिंगेश्वर ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads