*कहा छत्तीसगढ़िया संस्कृति के सच्चे रक्षक हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,ईश्वर से की उनकी दीर्घायु की कामना*
धरसीवां विधायक ने मुंह मीठा कराकर दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस की बधाई
*कहा छत्तीसगढ़िया संस्कृति के सच्चे रक्षक हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,ईश्वर से की उनकी दीर्घायु की कामना*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
प्रदेश के सबसे अधिक सक्रिय व अपने क्षेत्र की सबसे अधिक लोकप्रिय महिला विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने मुंह मीठा कराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस की गाड़ा गाड़ा बधाई शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की ईश्वर से कामना की।
सीएम हाउस पहुचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने काजू कतरी मिठाई खिलाकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*छत्तीसगढ़िया संस्कृति के रक्षक हैं भूपेश बघेल*
विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तो उन्होंने अपने जीवन मे बहुत देखे लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐंसे पहले मुख्यमंत्री देखे हैं जो छत्तीसगढ़िया संस्कृति सभ्यता के सच्चे रक्षक हैं और छत्तीसगढ़िया संस्कृति सभ्यता की देश ही नही बल्कि दुनिया मे प्रसिद्ध कराने में समर्पित भाव से लगे हैं ।
एक किसान होने के कारण उनमे किसानों के प्रति भी समर्पण सहयोग उन्हें संपन्न बनाने का भाव उनके मन मे रहता है "छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरुआ बारी" को उन्होंने अपनी योजनाओं से जमीनी स्तर पर सार्थक किया गौधन पशुधन की रक्षा के लिए योजनाएं बनाकर जमीनी स्तर पर लागू की
किसानों ग्रामीणो पशु पालकों की आर्थिक स्थिति सुधारने पशुधन गौधन की रक्षा उनकी सेवा में कोई समस्या न आये इसके लिए गौधन न्याय योजना शुरू की देश ही नही अपितु दुनिया में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐंसा राज्य है जहां दो रुपये किलो गोबर खरीदी शुरू की जिससे एक तरफ जहां गौपालको की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी तो वहीं खेती किसानी के लिए सस्ता उपजाऊ गोबर खाद भी मिलने लगा रासायनिक खाद जहां महंगा ओर अनाज एवं कृषि भूमि की उर्बरा शक्ति के लिए भविष्य में हानिकारक होता है वही गोबर खाद से उपजा अनाज पोस्टिक होता है स्वस्थ्य वर्धक होता है
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐंसे मुख्यमंत्री जो छत्तीसगढ़िया संस्कृतिक सभ्यता के सच्चे रक्षक हैं वह दीर्घायु हों उनका भविष्य उज्जवल हो यही उनकी ईश्वर से कामना है।
