*धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस,घर घर हर घर किया पौधों का वितरण,मनोहरा में किया वृक्षारोपण*
*धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस,घर घर हर घर किया पौधों का वितरण,मनोहरा में किया वृक्षारोपण*
*सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
छत्तीसगढ़िया सँस्कृति के रक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिवस धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा व ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने घर घर हर घर पौधों का वितरण किया साथ ही मनोहरा गांव में वृक्षारोपण भी किया गया।
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शर्मा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अपने क्षेत्र के धरसीवां स्थित शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर मरीजों को फल वितरण किया ओर मरीजों का हाल जाना युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मेहरसखा एवं मनोहरा में वृक्षारोपण किया जिसमें विधायक ने वृक्षारोपण किया इसके अलावा विधायक ने घर घर जाकर पौधा देकर ग्रामीणो से वृक्षारोपण की अपील की।
*11हजार पौधों का वितरण*
मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को यादगार बनाने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने क्षेत्र मे 11000 पौधों का वितरण किया जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,उपसरपंच साहिल खान, भावेश बघेल मनोज सायतोड़े पीयूष बघेल अमजद खान मधु व युवा कांग्रेस की टीम मौजूद रही।




