वीडियो---सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में मनाया गया श्रीकृष्णजन्माष्टमी का पर्व - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वीडियो---सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में मनाया गया श्रीकृष्णजन्माष्टमी का पर्व

सृजन सोनकर विद्या मंदिर आरंग में मनाया गया श्रीकृष्णजन्माष्टमी  का पर्व


वीडियो......

आरंग

 स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधाकृष्ण  श्रृंगार  व मटका सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा केजी 1 से 5  तक के बच्चों ने भाग लिया । इस अवसर पर  50 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा राधा कृष्ण के  रूप में  बिखेरी। बच्चों का श्रृंगार अति मनभावन लग रहा था । 












नैनाअभिराम झांकी देख कर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। मटको की सुंदरता इतनी प्यारी थी जिसमें साक्षात ब्रज से दूध  दही की गंगा मानो  बह रही हो ऐसा जान पड़ता था  । इस प्रतियोगिता में  केजी वन से प्रथम स्थान पर  शिवांश साहू, महेश्वरी सोनकर  दूसरे स्थान पर आलोक साहू ,लोकश्री साहनी रही।  प्राथमिक विभाग से प्रथम स्थान पर  देवांशु साहू ,गीतांजलि लोधी , दूसरे स्थान पर दिव्यांशु सोनकर, डिंपल जलक्षत्री रही। मटका सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी साची सोनकर कक्षा पांचवी ,द्वितीय स्थान पर कुमारी अर्चना जलक्षत्री पांचवीं रही । इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी व प्रधान पाठिका  श्रीमती भारती वर्मा के द्वारा सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। सारे बच्चों की सहभागिता बहुत ही सराहनीय रही इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर ,कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर ,सचिव श्री सूरज सोनकर, सहसचिव श्री सियाराम सोनकर ,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदायोगी , प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा सहित सभी शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं   प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads