चम्पारण सड़क मार्ग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उदासीन,सड़क बना राहगीरों के लिये जोखिम भरा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चम्पारण सड़क मार्ग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उदासीन,सड़क बना राहगीरों के लिये जोखिम भरा

चम्पारण सड़क मार्ग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उदासीन,सड़क बना राहगीरों के लिये जोखिम भरा



अभनपुर

क्षेत्र में सड़क के किनारे लगे पेड़ो से दुर्घटना होने की संभावना अक्सर बने रहता,पर पीडब्लूडी के जिम्मेदार अधिकारी अक्सर उदासीन या यूं कहें लापरवाह देखा गया है।

   चम्पारण सड़क मार्ग के जौंदी मोड़ व चम्पारण के समीप ग्राम डंगनिया के तालाब मोड़ में  सड़क के दोनों ओर पेड़ लगे होने के कारण अक्सर राहगीरों को मोड़ का अंदेशा नही हो पाता और दुर्घटना के शिकार हो जाते है । चम्पारण तीर्थ स्थल होने के कारण दूरदराज से लोग इस मार्ग से गुजते है।यह सड़क मार्ग में अक्सर लोगो का आना जाना लगातार बना रहता है।





कुछ दिन पूर्व डंगनिया मोड़ में दो वाहनो में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुआ था जिसमे कार सवारो को चोटें आई थी वही दोनों कारो के सामने का हिस्सा  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।


वही यह मार्ग में मोड़ होने के कारण अक्सर राहगीरों के लिये जोखिम भरा और अनहोनी घटना होने की संभावना अक्सर बना रहता है।

 क्षेत्र में  करोडो रुपये की लागत से सड़क बनाकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ो पर ध्यान नही देते। या यूं कहें कि क्षेत्र में लोक निर्माण के जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यो के प्रति भारी  उदासीन है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads