*तर्रा में बनेगा श्री राधा कृष्ण मंदिर,क्षेत्रीय विधायक ने किया जन्माष्टमी पर भूमिपूजन*
*तर्रा में बनेगा श्री राधा कृष्ण मंदिर,क्षेत्रीय विधायक ने किया जन्माष्टमी पर भूमिपूजन*
*सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां*
धरसीवां के ग्राम तर्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर का भूमिपूजन किया इस अवसर पर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी भूमिपूजन समारोह में शामिल हुई।
जन्माष्टमी पर ग्राम तर्रा में यादव समाज द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने ग्रामीणो को संबोधित भी किया।
*श्रीराधा कृष्ण जी की मूर्ति विधायक के सौजन्य से*
मन्दिर निर्माण के भूमि पूजन के साथ जन्माष्ठमी पर क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राधाकृष्ण जी का मनोहारी मन्दिर का निर्माण जल्द पूरा हो और भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे गांव निरंतर सुख शांति समृद्धि की ओर बढ़ता जाए यही मंगल कामना है उन्होंने कहा कि मन्दिर जी मे राधा कृष्ण जी की मूर्ति वह अपनी ओर से देंगी।

