रतिराम साहू ने नवापारा राजिम को जिला बनाए जाने की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं तो सम्भव हैं - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रतिराम साहू ने नवापारा राजिम को जिला बनाए जाने की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं तो सम्भव हैं

 रतिराम साहू ने नवापारा राजिम को जिला बनाए जाने की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  हैं तो सम्भव हैं



गोबरा नवापारा

रतिराम साहू ने नवापारा राजिम को जिला बनाए जाने की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 4 नए जिले बनाए जाने पर अब नवापारा राजिम क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता नवापारा राजिम को जिला बनाए जाने के लिए अब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के प्रति ज्यादा  आशान्वित   हैं| रतिराम साहू ने कहा कि वर्तमान में जो नए जिले बनाए गए हैं वैसे ही महत्वपूर्ण स्थान नवापारा राजिम है हमारे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है जिसको छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है हम सबके आस्था के केंद्र बिंदु हैं देश विदेश से भी लोग इस प्रयाग क्षेत्र के महत्व को जानने देखने सुनने आते हैं छत्तीसगढ़ के इस सोंधी माटी में राजिम के पास ग्राम चंदना में जन्मे पंडित सुंदरलाल शर्मा जिनको छत्तीसगढ़ का गांधी कहा जाता है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई है पंडित श्यामाचरण शुक्ला राजीम से ही विधायक निर्वाचित होकर मुख्यमंत्री रहे,सांसद रहे संत पवन दीवान का भी सपना था कि नवापारा राजिम जिला बने नवापारा आसपास क्षेत्र का बड़ा व्यवसाय केंद्र है जहां कुरूद, राजिम ,अभनपुर,आरंग क्षेत्र  सैकड़ों गांव का व्यवसायिक लेन-देन जुड़ा हुआ है

 नवापारा राजिम एक ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक स्थल है अब 32 जिला बनने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ लोगों के जुबान में आने लगा है कि छत्तीसगढ़ में अब 36 जिला बनाना चाहिए जिस पर भूपेश बघेल की सरकार पर पूरी उम्मीद है कि अब जब नए जिले का गठन होगा तो नवापारा राजिम को भी जिला बनाया जाना चाहिए जो भौगोलिक दृष्टि कोण से भी जिले के लिए उपयुक्त हैं|

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads