नगर पंचायत छुरा द्वारा हरेली पर्व पर किया गया वृक्षारोपण ,कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिखी नाराजगी
नगर पंचायत छुरा द्वारा हरेली पर्व पर किया गया वृक्षारोपण ,कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिखी नाराजगी
तेजस्वी/छुरा
गरियाबंद जिले के नगर पंचायत छुरा के तत्वावधान में छुरा मुख्यालय में स्थित राजा तालाब से मामूली पारा को जोड़ने वाली सीसी रोड के किनारे भव्य रूप में वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचित साहू ,उपाध्यक्ष दिनेश (रिंकू)सचदेव के गरिमामयी उपस्थिती में सम्पन्न हुआ।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत छूरा द्वारा गत वर्ष पहले जनप्रतिनिधियों ने वार्ड एक संजय नगर पंहुच मार्ग सी सी रोड किनारे वृक्षारोपण किया था जो आज सुंदर बगीचा का रूप ले रहा है।
हरेली पर्व पर वृक्षारोपण गत वर्ष की भांति नगर पंचायत द्ववारा राजा तालाब से मामूली पारा कीओर पंहुच मार्ग सीसी रोड के किनारे आंवला, जाम , आम जैसे फलदार वृक्षों के पौधा का रोपण किया गया।उक्त कार्यक्रम मे । नगर के व्यापारियों ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता नही हुये शामिल व रही नाराजगी-------
कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम को बायकाट कर टिप्पणी करते नजर आए कहे की नगर पंचायत छुरा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम मे पूर्व से किसी प्रकार की जानकारी नही दी गई ,और ना ही वृक्षारोपण के स्थल की जानकारी नही दी गई । कार्यक्रम को तय करने के बाद हमको शाम को कार्ड दिया गया जबकि कार्यक्रमों का पहले से रूपरेखा तैयार करने विपक्ष को भी बुलाया जाना था। परंतु नगर पंचायत द्वारा मनमाने तरीक़े से कार्यक्रम रखना मनमानी को साफ इंगित करता है। वही टिप्पणी का जवाब देते हुए कहे कि नप उपाध्यक्ष दिनेश सचदेव ने कहा कि इस कार्यक्रम की सूचना सभी को दी गई थी औऱ यह समाज हित का कार्यक्रम है इसमें लोगो को बढ़चढ़कर बेझिझक आना चाहिए ।
इनकी रही विशेष उपस्थित----
नगर पंचायत द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश साहू,अजय दीक्षित, चमन साहू ,रमेश जायसवाल,भारती सोनी, रजनी लहरें ,मीना चंद्राकर ,देव मती साहू ,हेमंत कंसारी , भोलेशंकर जायसवाल ,मनीष साराड़ा, महेंद्र द्विवेदी, नथमल शर्मा ,रमेश शर्मा ,सज्जन शर्मा ,राकेश शर्मा जितेंद्र ध्रुव,हीरेन्द्र साहू, शंकर शीतलानी ,प्रदीप शीतलानी, राजेश अदानी, सफर सचदेव ,दीनू कोठारी ,हिरेन्द्र साहू, गिरवर लहरें ,कौशल्या ठाकुर, लक्की मेमन ,सरवर खान ,प्रदीप गुप्ता एवं नगर पंचायत सीएमओ श्री संचित साहू , इंजीनियर दीवान, रामाधार यादव,दीपक, मनोज दुबे , नाग , दीपक, रजत ध्रुव, व नगर पंचायत के नगरवासी गण मौजूद रहे ।

