जनपद पंचायत नगरी के माडल गौठान छिपली में मनाया हरेली पर्व
जनपद पंचायत नगरी के माडल गौठान छिपली में मनाया हरेली पर्व
जयलाल प्रजापति/नगरी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी पी .आर साहू के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत नगरी के माडल गौठान छिपली में हरेली पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा नगरी के लोकप्रिय विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव जी गौठान ग्राम के गणमान्य नागरिक, बिहान स्व सहायता समूह की दीदिया ,एवं कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, के अधिकारी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकवाणी के माध्यम से जनता को संबोधित किया जिसका प्रसारण भी गौठान ग्राम में किया गया तत्पश्चात माननीय विधायक महोदया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं गौठान का निरीक्षण किया गया।

