*सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने हरेली त्यौहार की जिले एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने हरेली त्यौहार की जिले एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*

 *सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने हरेली त्यौहार की जिले एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*




गरियाबंद

 सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष रूपसिंग साहू ने हरेली पर्व के पावन अवसर पर जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है श्री साहू ने अपने शुभकामनाएं संदेश में कहा है कि हरेली पर्व छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व है इस अवसर पर कृषि उपकरणों सहित कृषि कार्य में सहयोग करने वाले पशुओं एवं औजार की पूजा अर्चना कर हरियाली और अच्छी फसल की कामना की जाती है यह त्यौहार समाज को प्राकृतिक के प्रति प्रेम और उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है कृषक सामुदायिक सहित सभी नागरिकों के सुख समृद्धि खुशहाली की कामना छत्तीसगढ़ के जन जीवन में रचा बसा खेती किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती पूजा कर हम धरती माता हमारे भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त करते हैं जिसे लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह के साथ गांव गांव हरेली पर्व के बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है नांगर,गैंती,फावड़ा, कुदाली सहित कृषि के काम आने वाली सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई और पूजा की जाती है पारंपरिक तरीके से लोग गेडी़ चढ़कर हरेली की खुशियां मनाते हैं प्राचीन मान्यता अनुसार सुरक्षा के लिए घरों के बाहर नीम की पत्ती लगाई जाती है छत्तीसगढ़ के प्राचीन संस्कृति और परंपरा हमारा गौरव है हरेली त्यौहार के दिन सर्वजनिक सब समाज मिलकर परंपराओं को अत्याधुनिक जरूरतों के अनुसार ढालना सामूहिक उत्तरदायित्व का काम है उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सभी छत्तीसगढ़वासियों को लोक मूल्यों को सहेजते हुए एक नए विकसित छत्तीसगढ़ के जनता एवं समाज को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हरेली पर्व के त्यौहार अपने परिवार समाज के साथ मनाने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads