जिले के चारों ब्लॉक से शिरकत करेंगे सर्व आदिवासी समाज के समाजिकजन
सर्व आदिवासी समाज मनायेगें कुरूद में विश्व आदिवासी दिवस
जिले के चारों ब्लॉक से शिरकत करेंगे सर्व आदिवासी समाज के समाजिकजन
जयलाल प्रजापति/नगरी
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के नेतृत्व में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस कुरूद नगर के पुराने मंडी प्राँगण में, चारों ब्लॉक के सर्व आदिवासी समाज के समाजिक पदाधिकारीयों के साथ,समाजिकजनों की उपस्थिति में,धुमधाम से पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से समाजिक युवाओं की विशाल बाईक रैली के साथ,चंडी मंदिर प्राँगण से प्रारंभ होकर विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए कार्यक्रम स्थल रैली के साथ देव टोली पहुँचेगी।वहीं अतिथियों की आगमन के साथ सुबह 11 बजे आदिशक्ति बुढ़ादेव की सेवा अर्जी के साथ देव प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना और ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम की शुभारंभ होगी।तत्पश्चात आदिवासी परंपारिक लोकनृत्य रेलापाटा, कर्मानृत्य, जंवारा के साथ पारंपरिक डाँग डोली के साथ आदिम संस्कृति की झलक की पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अभिनंदन होगी।वहीं इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अरविन्द नेताम,पूर्व केबिनेट मंत्री भारत सरकार,संरक्षक सर्व आदिवासी समाज छ.ग.होंगे।अतिविशिष्ट अतिथि नंदकुमार साय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजजा आयोग भारत सरकार, संरक्षक सर्व आदिवासी समाज छ.ग.,अजय चंन्द्राकर विधायक विधानसभा क्षेत्र कुरूद,पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग.शासन,राजकुमारी दिवान उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छ.ग.अध्यक्षता सोहन पोटाई प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ.ग.पूर्व सांसद कांकेर लोकसभा,विशिष्ट अतिथि तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद,बी.एस.रावटे अध्यक्ष महासभा हल्बा समाज एवं सर्व आदिवासी समाज बालोद,आर.एन.ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ,छ.ग.,रूपेन्द्र नगारची प्रदेश अध्यक्ष नगारची समाज छ.ग.की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगी।जिनकी जानकारी देते हुए सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष जिवराखन लाल मरई एवं जिला महासचिव उदय नेताम,जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव ने जिले के समस्त आदिवासी समाज के समाजिकजनों को,उपस्थिति की अपील किए हैं।
