कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

कलेक्टर ने आदर्श गौठान छतौना का अवलोकन कर गेंडी का लिया आनंद,परंपरागत कृषि उपकरणों की पूजा



कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित


रायपुर 

हरेली पूजा के अवसर पर  रायपुर जिले के गौठानो  में कृषि उपकरणों की पूजा की गई तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरंग विकासखंड के आदर्श गौठान छतौना में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार भी पहुंचे। उन्होंने हरेली पूजा में शामिल होकर किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और गौठान में चलाए जा रहे विविध गतिविधियों का अवलोकन किया।




कलेक्टर ने ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से बात कर उनका उनका हालचाल पूछा और कहा कि यदि कोई समस्या हो तो बताएं उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।





जिले के गौठानों  में आज हरेली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया जहां स्थानीय परंपरा अनुसार विविध प्रकार के खेल एवं व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। गोठानो में आज गोबर खरीदी का कार्य भी संपन्न हुआ।


ग्रामीणों के आग्रह पर कलेक्टर ने गेंडी का भी आनंद लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads