भाजपा मंडल नवापारा मंडल की हुई विशेष बैठक . विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
भाजपा मंडल नवापारा मंडल की हुई विशेष बैठक . विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
नवापारा नगर
नवापारा नगर के नेहरु घाट पर स्थित सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई विशेष बैठक में मंडल के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी-सदस्यगण के अलावा बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक उपस्थित हुए . बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
जिनमें बूथ प्रभारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा, माह के अंतिम शनिवार में हर एक गाँव में बैठक करने की अनिवार्यता बूथ अध्यक्षों और शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों द्वारा किया जाना, इसी प्रकार माह के अंतिम शनिवार को मंडल नवापारा द्वारा बैठक करना, शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों द्वारा भी समयानुकूल बैठक किया जाना शामिल रहा . मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भले ही 2 वर्ष से अधिक का समय बचा है, लेकिन हमारे लिए ये काफी कम समय है . इतने कम समय में हमें अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए काफी काम करने हैं, जो समन्वित प्रयास से ही सफल हो सकते हैं . मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अभनपुर विधानसभा में कमल खिलाने अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा . वहीँ प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि हमें बूथों की मजबूती पर विशेष ध्यान देना है . मेरा बूथ-सबसे मजबूत के नारे भर से काम नहीं चलेगा बल्कि हमें वास्तविक धरातल पर इसे चरितार्थ करना होगा . कोशिश करें कि एक बूथ के संयोजक और प्रभारी सहित अन्य सदस्य कम से कम 25 लोगों को भाजपा से जोड़ें . अगर हम ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो निश्चित तौर पर अभनपुर में कमल खिलेगा . कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशी राम साहू, प्रसन्न शर्मा, नवल साहू, दयालुराम गाड़ा, डॉ. फूलजी साहू, नत्थूराम साहू, अशोक नागवानी, अजीत चौधरी, साधना सौरज, किशोर देवांगन, मुकुंद मेश्राम, संजय साहू,शशि ठाकुर, अन्नपूर्णा देवांगन, तनु मिश्रा, रेशम हुंदल, ईश्वरी देवांगन, ऐश्वर्य गोयल, गुड्डी कंसारी, राजू रजक, नरेन्द्र साहू, हुमेश सेन, बाबूलाल यादव, कैलाश तिवारी, गुलशन साहू, चेतन साहू, मिथिलेश साहू, कमलनारायण साहू, पवन साहू, चिराग पहाड़िया, रोहित जैन, मुकेश निषाद, विरेन्द्र साहू, रामावतार बंजारे, हुलास साहू, संजय साहू, आशीष गोलछा, नागेन्द्र वर्मा, किशन साहू, राज साहू, सन्तु कंसारी, कमलेश कहार, अनुज राजपूत, सौरभ जैन, हितेश मंडाई, नीता धीवर, संतोषी कंसारी, यशवंत सान्खरे, सजीवन देवांगन, धीरज साहू, मनीषा सान्खरे, रोहित सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

