संविधान सर्वोपरी है छत्तर सिंह ठाकुर नशा से दूर रहें समाज --केशर जिला पंचायत सदस्य
विश्व के आदिवासी समाज प्रकृति और संविधान के रक्षक है --नीलकंठ ठाकुर
संविधान सर्वोपरी है छत्तर सिंह ठाकुर
नशा से दूर रहें समाज --केशर जिला पंचायत सदस्य
तेजस्वी/छुरा
विश्व आदिवासी दिवस दिन सर्व आदिवासी समाज व गोंड़ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रैली व कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।
रैली व शोभा यात्रा परिषद भवन से बाजा गाजा,फौज पटाका ,गोडी संकृस्क्ति गीत के साथ निकल कर अमात्य गोंड़ समाज भवन छुरा राज से होकर मुख्य मार्ग बजरंग चौक, सदर बजार, तिरंगा चौक, नगर पंचायत होते हुए राज महल छुरा से मुख्य अतिथि राज माता चन्द्रकुमारी शाह को लेकर वापस उसी मार्ग से सभा स्थल गोंड़ समाज राज भवन छुरा में आयोजित की गयी थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज माता चन्द्रकुमारी शाह, अध्यक्षता पार्षद राजा साहब यशपेन्द्र शाह, विशेष अतिथि सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक छत्त़र सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर,तहसील अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, अतिरिक्त सीईओ आर के ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य गण थानेश्वर कंवर, संतराम नेताम, हेमलता ध्रुव ,देवनारायण समाज सचिव , युवानेता पुनित ठाकुर,लेखराम ध्रुवा सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा। पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष उमेंन्द सिंग सोरी उपस्थित थे ।
सर्व प्रथम संरक्षक छत्त़र सिंह ठाकुर ने कहा आदि से आदिवासी समाज, आज और कल कमजोर नही था,जिसके कारण आज आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। वही श्याम लाल सोरी, परदेशी ध्रुव,रिटायर ध्रुव, रेन्जर ध्रुवा ने भी कविता और भाषण के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास किया। दिया। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति और संविधान के रक्षक है। संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा ंके आधार पर विश्व आदिवासी समाज अपनी पीड़ा इस त्योहार के बहाने शासन प्रशासन को रख सकते हैं।
इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज शक्ति प्रदर्शन किये।
इस मौके पर प्रमुख रुप से अध्यक्ष सीधे राम, गुलाब सिंग, संतन ठाकुर,पुरुषोत्तम ध्रुवा, रंजित ठाकुर,कौशिल्या, खगेश्वरी ठाकुर,हेमनाराण ध्रुवा, राम सिंग ठाकुर,फिरण, राम चरण ठाकुर,दुर्गा मरकाम मरकाम, तुला राम, परस राम, गंगा राम ठाकुर,प्रताप, मिलन, महेश, बुध राम, भगवंतिन, दमयंतिन, कृष्णा, परमेश्वर, महेश्वर, चंन्दद्रिका,ध्रुव समाज से भगवान ध्रुव,नोहर, कोमल, परदेशी, संत राम,यादराम,बुद्धेश्वर,समाजिक कार्यकर्ता शीतल ध्रुव, कुलेश्वर दाऊ, शिव कुमार, बृजलाल, रेवा, पंच राम, गैंद राम सहित हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि,पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
शासकीय अवकाश होने के कारण तहसीलदार व एसडीएम छुरा को ज्ञापन नही सौपा गया। इसके लिऐ समाज प्रमुखो द्वारा निर्णय लिया गया कि अगामी दिनों में समाज के वरिष्ठ के हाथों मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा।
उक्त जानकारी शिक्षक व मंच संचालक पुरानीक नागेश ने दी। अभार का प्रदर्शन अध्यता कर रहे राजा साहब यशपेन्द्र शाह ने किया।
