लखना सोमनाथ धाम में उत्साह के साथ मनाया हरेली तिहार
लखना सोमनाथ धाम में उत्साह के साथ मनाया हरेली तिहार
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस रायपुर व ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में पावन ग्राम - लखना (सोमनाथधाम) में छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली पारंपरिक खेल उत्सव के साथ मनाया गया।
ग्रामीण के महिला पुरुष बच्चे कुर्सी दौड़, मटका फोड़, नारियल फेक, कबड्डी, दौड़ इत्यदि के कार्यक्रम में भाग लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिलाध्यक्ष उधो राम वर्मा, जिला रायपुर प्रभारी राजेन्द्र साहू पूर्व विधायक जनकराम वर्मा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ब्लाक कांग्रेस तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू जनपद शत्रुहन यदु रेखराम देवांगन रतनचंद निषाद महामंत्री रमेश पात्रे ब्लाक उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा भानुराम वर्मा सुहेला अशोक कश्यप सरोरा पूर्व सरपँच सनत ठाकुर लखना प्रथम नागरिक श्रीमती साहू पूरे पंचगण इत्यादि आसपास के गांव के नागरिकगण भारी संख्या में पहुँचकर हरेली त्योहार का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के प्रख्यात छतीसगढ़ी हास्य व्यंग्य कवि ऋषि वर्मा ने की।
