अज्ञात हमलावरों ने एक साथ तीन लोगों पर चाकुओं से किया हमला,घटना से थर्राया उरला क्षेत्र - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अज्ञात हमलावरों ने एक साथ तीन लोगों पर चाकुओं से किया हमला,घटना से थर्राया उरला क्षेत्र

 अज्ञात हमलावरों ने एक साथ तीन लोगों पर चाकुओं से किया हमला,घटना से थर्राया उरला क्षेत्र



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

रविवार की देर शाम ओधोगिक क्षेत्र उरला में अज्ञात हमलावरों ने तीन लोगों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गए इस घटना से उरला क्षेत्र थर्रा गया।

   जानकारी के मुताबिक  उरला की डायल 112 को सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने तीन लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया है जिससे तीनो खून से लथपथ पड़े है सूचना मिलते ही  तत्काल ड्यूटी में तैनात क्रमांक163 छत्रमणी यादव एवं चालक तामेश्वर कुमार साहू क्रमांक 838 तत्काल घटनास्थल उरला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे  जहां  अज्ञात लोगों  द्वारा तीन लोगों के ऊपर चाकू से हमला करने से दो लोग गंभीर रूप से घायल दिखे एवं एक व्यक्ति के पेट में चाकू लगा था तथा पेट का आंत बाहर आ गया था एवं सिर में भी गंभीर चोट लगी थी उक्त युवक गंभीर रूप से घायल था एवं बेहोशी की हालत में था तथा दूसरे युवक के कमर में चाकू लगा था एवं बहुत ज्यादा खून गिर रहा था वह भी बेहोशी की हालत में था एवं तीसरे युवक के हाथ  में तथा पेट में हल्का सा चाकू का निशान था डायल 112 कर्मियों ने तत्काल तीनों घायलों को अपने स्वयं के ई आर बी वाहन में लेकर उपचार के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया जहाँ तीनों  का शुरू हुआ ।

  *दहशत का माहौल*

चाकूबाजी की इस घटना से उरला क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads