छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही --- गाजा खरीदी बिक्री करते 04 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार औऱ भेजा जेल • 4,69,000 / - रूपये का 46.900 किलोग्राम गांजा एवं 01 पल्सर मोटरसायकल जप्त - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही --- गाजा खरीदी बिक्री करते 04 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार औऱ भेजा जेल • 4,69,000 / - रूपये का 46.900 किलोग्राम गांजा एवं 01 पल्सर मोटरसायकल जप्त

  छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही --- गाजा खरीदी बिक्री करते 04 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार औऱ भेजा जेल • 4,69,000 / - रूपये का 46.900 किलोग्राम गांजा एवं 01 पल्सर मोटरसायकल जप्त



तेजस्वी यादव/छुरा

 • थाना छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही • गाजा खरीदी बिक्री करते 04 लोगो को पुलिस ने भेजा जेल • 4,69,000 / - रूपये का 46.900 किलोग्राम गांजा एवं 01 पल्सर मोटरसायकल जप्त मामला थाना छुरा क्षेत्र का है जहां दिनांक 12.09.2021 को थाना छुरा प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कनेसर में भारत ध्रुव के लॉरी झोपड़ी में उड़ीसा का एक व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर से अवैध रूप से गांजा लाकर तीन चार लोगो को बिक्री कर रहा है । उक्त सूचना को थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । सूचना जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के मार्गदर्शन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर , श्री संतोष महतो के दिशा निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संजय पुढीर द्वारा तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम कनेसर भारत ध्रुव के लॉरी झोपड़ी में पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां 3-4 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर छुपने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम भारत कुमार ध्रुव निवासी कनेसर , हिमांशु चंद्राकर ग्राम सरईपाली उड़ीसा , अश्वनी यादव ग्राम लोहझर , कोमल राम विश्वकर्मा ग्राम कनेसर होना बताये । चारो के कब्जे से कुल 46.900 किलोग्राम गांजा कीमती 4,69,000 / - रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 06 जी आर 7734 को जप्त कर चारो आरोपियों का कृत्य नारकोटिक एक्ट का अपराध कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर थाना छुरा में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है । 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा के निरीक्षक संजय पुंढीर , सउनि 0 श्रवण विश्वकर्मा , आरक्षक हरिहर साहू , ओमप्रकाश कोर्राम , दयानंद गौर , रविशंकर नेताम , पुष्पेन्द्र साहू , डेकेश्वर सोनी की सराहनीय भूमिका रही । 

गिरफ्तार आरोपी :

 01. हिमांशु उर्फ दीपक चंद्राकर पिता हेमलाल चंद्राकर उम्र 32 वर्ष ग्राम सराईपाली थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा उड़ीसा

 02. भारत कुमार ध्रुव पिता पीलूराम ध्रुव उम्र 23 वर्ष साकिन लोहझर थाना छुरा 

03. अश्वनी उर्फ पींकु यादव पिता वेदराम यादव उम्र 22 वर्ष साकिन लोहझर थाना छुरा 

04. कोमल राम विश्वकर्मा पिता भाले विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष साकिन कनेसर थाना छुरा जिला गरियाबंद छ 0 ग 0

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads