गांजा ले जाते आरोपी को छुरा पुलिस ने पकड़ा और भेजा जेल • 58,000 / - रूपये का 05 किलो 800 ग्राम गांजा मादक पदार्थ एवं 01 मोबाईल जप्त
गांजा ले जाते आरोपी को छुरा पुलिस ने पकड़ा और भेजा जेल • 58,000 / - रूपये का 05 किलो 800 ग्राम गांजा मादक पदार्थ एवं 01 मोबाईल जप्त
तेजस्वी यादव/छुरा
• गांजा ले जाते आरोपी को छुरा पुलिस ने भेजा जेल • 58,000 / - रूपये का 05 किलो 800 ग्राम गांजा मादक पदार्थ एवं 01 मोबाईल जप्त मामला थाना छुरा क्षेत्र का है जहां दिनांक 12.09.2021 को थाना छुरा प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पण्डरीपानीडीह का राजेश साहू अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ लेकर खरखरा बांध जाने वाली कच्ची रास्ते पर आने वाला है कि सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । सूचना पर जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के मार्गदर्शन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर , श्री संतोष महतो के दिशा निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संजय पुंढीर द्वारा तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये अनुसार खरखरा बांध जाने वाली कच्ची रास्ता ग्राम पण्डरीपानीडीह पहुंचकर घेराबंदी किया गया । जहां एक व्यक्ति एक पिठु बैग पीठ में लादकर तथा हाथ में एक थैला लिये पैदल जाते दिखाई दिया । जो पुलिस टीम को आते देख जंगल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राजेश साहू पिता भूषण साहू उम्र 22 वर्ष ग्राम पण्डरीपानीडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद का निवासी होना बताया । आरोपी के पीठ में लटे पिठु बैग एवं हाथ में रखे थैला की तलाशी लिये जाने पर दोनो में गांजा मादक पदार्थ भरा होना पाया गया जिसे मौके पर तौलकर्ता से तौल कराया जाकर आरोपी राजेश साहू के कब्जे से कुल 5.800 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 58,000 / - रूपये एवं एक नग एंड्राईड फोन कीमती 5,000 / - रूपये को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना छुरा में नारकोटिक एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा के निरीक्षक संजय पुंढीर , सउनि 0 नीलूराम दीवान , आरक्षक जोहन आदित्य , शिवदयाल नागेश , माधव साहू , डेकेश्वर सोनी की सराहनीय भूमिका रही ।
गिरफ्तार आरोपी :. राजेश साहू पिता भूषण साहू उम्र 22 वर्ष साकिन पण्डरीपानीडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद छ 0 ग 0 ।
