बीमार को झाड फूक से ठीक करने के नाम पर ठगी करने वाले 06 आरोपी को अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बीमार को झाड फूक से ठीक करने के नाम पर ठगी करने वाले 06 आरोपी को अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

 बीमार को झाड फूक से ठीक करने के नाम पर ठगी करने वाले 06 आरोपी को अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल 



अभनपुर

 मिली जानकारी अनुसार बिमार को झाड फूक से ठीक करने के नाम पर ठगी करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार कर अभनपुर पुलिस  जेल भेजा गया हैं मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना अभनपुर में लिखित में शिकायत किया कि अपनी लड़की का स्वास्थ खराब टाईफाईड हुआ था । जिसका ईलाज चल रहा है । जिसको झाड़ फूक से ठीक करने की बात बोलकर दिनांक 08.09.2021 को प्रार्थी की पत्नी  के घर में माता आई थी जो लड़की को ठीक करने के लिए पूजा पाठ झाड फूक कराने के लिए बोल रहे थी और यह भी बताई कि पूजा पाठ कराने से लड़की तुरंत ठीक हो जायेगी ।



 जिसके लिए अटल आवास अभनपुर में आने के लिए बोले और दिनांक 09.09.2021 को प्रार्थों के मोबाईल से फोन नं .  से कॉल आया और माता बोल रही हूं कहकर रविवार को पूजा पाठ झाड फूक करना है बोली और एक कट्टा चांवल भोग के लिए . 8,000 रू . लगेगा करके बुलाने पर हम लोग सोचे कि किसी मंदिर में पूजा पाठ करवायेंगे तो हम लोग आस्था एवं विश्वास के कारण मैं . मेरी पत्नी  एवं भतीजा अभनपुर पहुंचकर माता के मोबाईल नं .  में फोन किए तो डस्टन गो कार में गोवर्धन निशाद लेने आया और हम लोगो को बोला हमारे पीछे पीछे आओ और अटल आवास अभनपुर गए तो वहां पर दो माताए सती बाई पोर्ते एवं नगीना बाई गोंड बैठी थी और बोली कि पूजा पाठ करना है बैठो पूजा करने के बाद चांवल और पैसा दो बोली तो  दिनांक 12.09.2021 के दोपहर लगभग 02 . 30 बजे मैं और मेरी पत्नी ने उन्हें एक कट्टा चांवल और 8,000 रू . दिये और वे लोग हम लोगो के सामने अगरबत्ती जलाकर पूजा कर रहे थे और उनके साथी जयके धुव . मनोज गोंड , गोवर्धन निशाद , उमीन गोंड आसपास एवं घर के बाहर घुम रहे थे हम लोग माता के भक्त है तो उसी आस्था के कारण हम लोग इनके पास चले आए थे मगर इन लोगो ने किसी मंदिर देवालय में पूजा पाठ न कराकर घर में ही पूजा कराए और पूजा के बाद भी मेरी पुत्री  ठीक नही हुई इन सभी लोगो ने हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए षडयंत्र पूर्वक धोखाधडी कर हमारे एक कट्टा चांवल एवं 8,000 रूपए नगद को ठगी कर हडप लिए हैं । प्रार्थी के उपरोक्त रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में  धारा 420 , 120 बी भादवि कायम कर आरोपी

 01. श्रीमति सती बाई पोते पति राजकमल पोर्ते उम 50 वर्ष सा . याम बडेली याना नेवरा जिला रायपुर छ.ग.

 02. श्रीमति नगीना गोड पति नाराद गोड उम 45 वर्ष सा . मालपारा थाना धरसीवा जिला रायपुर छ.ग.

 03. अमौन गोंड पिता स्व . पदमन उस 34 वर्ष सा . डाई नं . 06 स्टेशनपारा केन्द्री थाना अभनपुर जिला रायपुर

 04. मनोज गोड पिता दारासिंग उम 27 वर्ष सा . वार्ड नं . 06 स्टेशनपारा केन्द्री थाना अभनपुर जिला रायपुर

 05. जेके गोड पिता नारद गोड उम 32 वर्ष सा . वाई क्र . 17 भाठापारा सिलतरा थाना धरसीवा जिला रायपुर

 06. गोवर्धन प्रसाद निषाद पिता तुल्स राम निषाद उम्र 32 वर्ष सा . वाई नं . 17 बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर ( छ.ग. ) को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads