आज का सुविचार(चिन्तन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिन्तन)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..14-09-2021*..🎋


✍🏻रिश्ते रखो या ना रखो पर विश्वास जरुर रखना, क्योंकि जहां विश्वास होता है वहां रिश्ते अपने आप बन जाते है।

💐 *Brahma Kumaris Daily Vichar* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻संबंध और पानी एक समान होते हैं, ना कोई रंग, ना कोई रूप, ना कोई खुशबू, और ना ही कोई स्वाद, पर फिर भी जीवन के अस्तित्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। सम्बन्ध और पानी दोनों बचाएं, अपने आने वाले कल के लिए।

🌹 *Brahma Kumaris Daily Vichar*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻


🙏 *ॐ शांति* 🙏

किसी को देख कर या किसी के प्रभाव में आकर अपनी सोच, बोल व कर्म कभी *खराब* न करें, क्योंकि इनसे ही हम अपने *भाग्य* का निर्माण करते हैं।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐

🇲🇰 *ओम शांति ब्रह्मा मुख द्वारा निराकार शिव भगवानुवाच l* 🇲🇰

♥ मीठे बच्चे इस ईश्वरीय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की, है यह कमाल l यहां स्वयं ईश्वर करते हैं, विश्व की सर्व आत्माओं को निहाल l 💁🏻‍♂️

📘इस ईश्वरीय यूनिवर्सिटी में, मनुष्य आत्मा जान सकती है सृष्टि के तीनों काल l सभी के अंतिम जन्म का, है यह अंत काल l 🕹️

🎙️अभी सभी आत्माओं को मुक्तिधाम घर जाना है, उतारकर यह देह रूपी खाल l सेकंड, मिनट, घंटे, दिन, हफ्ते, महीने, बीतते बीतते, बीत गए 5000 साल I ⏳

🎛️शुरू के 2500 वर्ष, पावन देवी देवता थे हम, सदा खुशहाल I सोने के महलों में रहते थे, हीरे मोतियों के खजानों से थे हम मालामाल l 💰

🤴🏻सर्वगुण संपन्न जीवन में, मन में नहीं था कभी भी कोई सवाल l बड़ी शानदार, रॉयल थी, सभी की चाल l हर रोज चांदनी रात में महारास होती थी, एक समान था सभी का सुर ताल l 📀

👏🏻अब बीत गया वह भी काल l फिर दिन प्रतिदिन, पतित दुखी होते गए, अंत के 2500 साल I पांच विकार रूपी रावण ने, कर दिया सभी को भ्रष्ट कंगाल I 🦅

🙏🏼अभी इस अंतकाल में, सृष्टि पर आया है, कालों का काल महाकाल I कहते हैं वह, नहीं सुधरने वालों के लिए, मौत ही है अंतिम हाल l 🔌

🇲🇰अभी ही मेरी याद व श्रीमत से,पावन बनाओ अपनी चलन और चाल l संसार का होगा बड़ा नाजुक और भयानक हाल l🧑🏿‍🦲 

👆🏻उस समय मेरी याद ही बन जाएगी, तुम्हारी रक्षा की ढाल l फिर से तुम्हारे लिए, ढाई हजार वर्ष यह संसार बन जाएगा, स्वर्ग खुशहाल I🌝
हर एक की सुनो
      और हर👬🏻👭🏻👫🏻👨‍👩‍👧‍👦 एक से सीखो;
           क्योंकि हर कोई, 
        सब कुछ नही❌ जानता।
              लेकिन हर एक
  कुछ ना कुछ ज़रुर जानता ही है!!                                              good👆🏻💫🌅🇲🇰morning😊
💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*14 सितम्बर:-*_ परमात्मा पिता की याद अग्नि बन हमारे पापो को जलाती, और हमे ख़ुशी और हल्केपन का अनुभव कराती है।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

अनमोल वचनः

पैसों से सिर्फ"सुविधायें" मिलती हैं,"सुख"नहीं !!"सुख" मिलता है "आपस" के प्यार से व अपनों के "साथ" से। प्यार हमेशा बनाए रखें....    "स्वस्थ रहिए""मस्त रहिए"

🙏ओम् शांति🙏

🎈आपका दिन शुभ हो🎈

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
*_पृथ्वी🌍 पर करोड़ों 👬👭👫👨‍👩‍👧‍👦लोग हैं_*
*_तो आपका 🤱🏻जन्म क्यों हुआ?_*
*_कारण यह है की "भगवान 👆🏻💫🇲🇰की आपसे 👸🏻🤴🏼कुछ उम्मीद है_* *_जो अन्य करोड़ों लोगों 👭👫👬👨‍👩‍👧‍👦द्वारा पूर्ण होना संभव ❌नहीं है"_*

*अपने मूल्य👸🏻💫🤴🏼 को महसूस करें, आप सच मे विशेष हो🌹*
 
  Good👆🏻💫🇲🇰🌌🧘🏻‍♂🧘🏻‍♀night😊
🙏 *ॐ शांति* 🙏

जब तक किसी भी बात की पूरी जानकारी न हो... तब तक हमें वहां *मौन* रहना ही उत्तम है, क्योंकि *अधूरा* सत्य पूर्ण रूप से कई गुना ज्यादा हानिकारक होता है।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐

💓ओम शांति ब्रह्मा मुख द्वारा निराकार शिव भगवानुवाच l♥ 

🤴🏻नए विश्व की विश्व महारानी, विश्व महाराजा बनाने वाला, विश्व पिता विश्व में आ गया l👨🏻‍🦳 

🌏सारे विश्व के लिए विश्व पिता ने, विश्व की शुरू से लेकर अंत तक की, हिस्ट्री ज्योग्राफी पढ़ाने का विश्वविद्यालय है खोल दिया l पुराने विश्व का समय भी अब पूरा हो गया l नया विश्व स्वर्ग, अब धरती पर आया कि आया l🔆 

🇲🇰जिसमें सर्वप्रथम आएंगे, वर्ल्ड प्रिंस श्रीकृष्ण कन्हैया l जिनको स्वयं निराकार भगवान ने, सुप्रीम टीचर बनकर पढ़ाया l इस विश्वविद्यालय में पढ़कर वह, 100 परसेंट मार्क से पास हो गया l 👏🏻

👨🏻‍🦳सुप्रीम टीचर भगवान ने, इस नंबर वन स्टूडेंट को, कॉपी करने का भी परमिशन है दिया l वह परमपिता, परम शिक्षक, परम सद्गुरु 5000 वर्ष में एक बार, हम आत्माओं को पढ़ाने आया l🎙️ 

🌺परम शिक्षक परमात्मा की नॉलेज से ही, संसार आगे बढ़ता गया l जब से हम आत्माओं ने इस नॉलेज को भुला दिया l🙊

🌏 यह संसार और यहां का हर मानव, पशु, प्राणी पतित, दुखी, रोगी, कंगाल हो गया l अभी ही, जिसने धरती पर आए हुए, विश्व पिता ईश्वर को जान लिया, उनकी शिक्षाओं को धारण किया l उसने ही अभी से लेकर 21 जन्मों तक, अति इंद्रिय सुख को पाया l 🌼

📘अभी अगर जिसने उनकी शिक्षाओं पर ध्यान नहीं दिया, देह अभिमान में समय बिताया l उसने सर्वोच्च 21 जन्मों के, सर्वश्रेष्ठ भाग्य को गवाया l अभी जल्दी करो, समय भी खत्म होने आया l💓




♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️  


   *👉🏿सबसे बड़ा धन 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅


किसी गाँव में एक बूढ़ा व्यक्ति अपने बेटे और बहु के साथ रहता था । परिवार सुखी संपन्न था किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी । 


बूढ़ा बाप जो किसी समय अच्छा खासा नौजवान था आज बुढ़ापे से हार गया था, चलते समय लड़खड़ाता था लाठी की जरुरत पड़ने लगी, चेहरा झुर्रियों से भर चूका था बस अपना जीवन किसी तरह व्यतीत कर रहा था।


घर में एक चीज़ अच्छी थी कि शाम को खाना खाते समय पूरा परिवार एक साथ टेबल पर बैठ कर खाना खाता था । 


एक दिन ऐसे ही शाम को जब सारे लोग खाना खाने बैठे । बेटा ऑफिस से आया था भूख ज्यादा थी सो जल्दी से खाना खाने बैठ गया और साथ में बहु और उसका एक बेटा भी खाने लगे ।


बूढ़े हाथ जैसे ही थाली उठाने को हुए थाली हाथ से छिटक गयी थोड़ी दाल टेबल पे गिर गयी । 


बहु बेटे ने घृणा द्रष्टि से पिता की ओर देखा और फिर से अपना खाने में लग गए।


बूढ़े पिता ने जैसे ही अपने हिलते हाथों से खाना खाना शुरू किया तो खाना कभी कपड़ों पे गिरता कभी जमीन पर ।


बहु चिढ़ते हुए कहा – हे राम कितनी गन्दी तरह से खाते हैं मन करता है इनकी थाली किसी अलग कोने में लगवा देते हैं , बेटे ने भी ऐसे सिर हिलाया जैसे पत्नी की बात से सहमत हो । उनका बेटा यह सब मासूमियत से देख रहा था ।


अगले दिन पिता की थाली उस टेबल से हटाकर एक कोने में लगवा दी गयी । पिता की डबडबाती आँखे सब कुछ देखते हुए भी कुछ बोल नहीं पा रहीं थी।


बूढ़ा पिता रोज की तरह खाना खाने लगा , खाना कभी इधर गिरता कभी उधर । छोटा बच्चा अपना खाना छोड़कर लगातार अपने दादा की तरफ देख रहा था । 


माँ ने पूछा क्या हुआ बेटे तुम दादा जी की तरफ क्या देख रहे हो और खाना क्यों नहीं खा रहे । 


बच्चा बड़ी मासूमियत से बोला – माँ मैं सीख रहा हूँ कि वृद्धों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, जब मैं बड़ा हो जाऊँगा और आप लोग बूढ़े हो जाओगे तो मैं भी आपको इसी तरह कोने में खाना खिलाया करूँगा ।


बच्चे के मुँह से ऐसा सुनते ही बेटे और बहु दोनों काँप उठे शायद बच्चे की बात उनके मन में बैठ गयी थी क्युकी बच्चा ने मासूमियत के साथ एक बहुत बढ़ा सबक दोनों लोगो को दिया था ।


बेटे ने जल्दी से आगे बढ़कर पिता को उठाया और वापस टेबल पे खाने के लिए बिठाया और बहु भी भाग कर पानी का गिलास लेकर आई कि पिताजी को कोई तकलीफ ना हो ।


*तो मित्रों , माँ बाप इस दुनियाँ की सबसे बड़ी पूँजी हैं आप समाज में कितनी भी इज्जत कमा लें या कितना भी धन इकट्ठा कर लें लेकिन माँ बाप से बड़ा धन इस दुनिया में कोई नहीं है।*

*माँ बाप की हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा एवं इज्जत करिए, हम जैसा करेंगे वैसा ही हमें भी मिलेगा*    



🌹☘🌹☘🌹☘🌹

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads