अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री साहित्यकार सुरेंद्र दुबे के आतिथ्य में वेबीनार का आयोजन 15 को
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री साहित्यकार सुरेंद्र दुबे के आतिथ्य में वेबीनार का आयोजन 15 को
रायपुर
समग्र शिक्षा अभियान राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के अंतर्गत विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन दिनांक 15 सितंबर गुरुवार को किया गया है जिसका समय शाम 6:00 से 7:00 है यह वेबीनार अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य एवं व्यंग के प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे के मुख्य आतिथ्य में रखा गया है समग्र शिक्षा अभियान के संचालक डॉ एम सुधीश के निर्देशन में संपन्न होने वाले इस वेबीनार के विषय में एपीसी मैडम वंदना शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार एवं बच्चों के शैक्षिक संदर्भ को ध्यान में रखते हुए नवोदित रचनाकारों को ऑनलाइन मंच प्रदान किया जाता है एवं उन्होंने सभी से आग्रह भी किया है कि इस शैक्षिक कार्यक्रम में जुड़ कर भारतीय संस्कृति के प्रति सजगता एवं जागरूकता का परिचय दे सकते हैं, उन्होंने जानकारी दी कि हर महीने इसी प्रकार अलग-अलग विषयों पर वेबीनार का आयोजन किया जाता है ताकि ना केवल प्रतिभावान शिक्षकों को अवसर मिल सके अपितु उनकी रचनाओं से शैक्षिक संदर्भ का वातावरण भी निर्मित हो इस कार्यक्रम का यूट्यूब लिंक व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से शेयर किया जाएगा ।
