*46 पौवा देसी मदिरा मसाला के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*46 पौवा देसी मदिरा मसाला के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

 *46 पौवा देसी मदिरा मसाला के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही



 राजेन्द्र साहू/मगरलोड

थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाचानी में दिनेश सेन नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ  रवाना किए। मगरलोड पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम आमाचानी में घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली गई।  तलाशी लेने पर 46 पौव्वा देसी मदिरा मसाला प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमती 4600/- रुपए रखे मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपी दिनेश सेन पिता स्व गणेश सेन उम्र 38 वर्ष  ग्राम आमाचानी थाना मगरलोड को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads