कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अपील पर 1 दिन छुट्टी लेकर धरना प्रदर्शन का असर नगर के कार्यालयों में देखने को मिला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अपील पर 1 दिन छुट्टी लेकर धरना प्रदर्शन का असर नगर के कार्यालयों में देखने को मिला

  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन  के अपील पर 1 दिन छुट्टी लेकर धरना प्रदर्शन का असर नगर के कार्यालयों में देखने को मिला



तेजस्वी यादव/छुरा -

-कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन  के अपील पर 1 दिन छुट्टी लेकर धरना प्रदर्शन कर  रहे है उसका असर नगर के कार्यालयों में देखने को मिला ,नगर के कृषि विभाग व मनरेगा कार्यालय पूरी तरह बंद मिला, वही जनपद कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में सिर्फ आपरेटर उपस्थित रहे तथा अन्य कर्मचारी अधिकारी या तो गरियाबंद जिला मुख्यालय रैली में भाग लेने के लिए निकले हैं या तो कार्यालय के समक्ष बैठकर फेडरेशन के आह्वान पर धरना प्रदर्शन पर रहे ,उन्होंने कहा कि फेडरेशन द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है ,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय के सामने ही बैठे रहे प्रमुख रूप से वनपरिक्षेञ अधिकारी सुयश धर दीवान,धनेशकुमार सिन्हा,  रमेश साहु वनपाल मोहन यदु,  चिंता राम निर्मलकर, डुमेश्वर साहू, सतीश सिन्हा , सरस्वती खांडे, देव राम साहू,  याद राम सिन्हा -,पुरुषोतम धुव,दुलार सिन्हा, चित्रसेन दीवान ,चन्द्रभान देशमुख, ,कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार ,बनारसीलाल जांगडे, छमेश्वर साहु, तूलसी धुव, पुष्पा गंधर्व,  ईशुजोशी , चिन्ता राम साहू, दीलिप यदु ,द्वारिका रात्रे, अनुज यादव है। ज्ञात हो कि मंहगाई भत्ता एवं 14 सूत्रीय मांगो को लेकर समस्त कर्मचारी अधिकारी सामूहिक अवकाश ले 3 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी लंबित मंहगाई भत्ता समेत 14 सूत्रीय मांग को आगामी 03 सितम्बर को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन करेंगे । जिला संयोजक  प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा यह जानकारी दिया गया कि विरोध स्वरूप में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक जिला गरियाबंद अंतर्गत समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी द्वारा काला पट्टी लगाकर राज्य शासन के उपेक्षापूर्ण नीति का विरोध प्रकट किया गया । जिला संघठन द्वारा प्रांतीय आह्वान पर 03 सितम्बर को मंहगाई भत्ता एवं 14 सुत्रीय मांगो को राज्य शासन तक पहुचाने के संबंध में में आंदोलन करेगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads