नवापारा नगर के नाड़ी वैद्य राजेन्द्र गदिया का जन्मदिवस नगर के लोगो ने भव्यता के साथ मनाया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवापारा नगर के नाड़ी वैद्य राजेन्द्र गदिया का जन्मदिवस नगर के लोगो ने भव्यता के साथ मनाया

 नवापारा नगर के नाड़ी वैद्य राजेन्द्र गदिया का जन्मदिवस नगर के लोगो ने भव्यता के साथ मनाया



नवापारा नगर

नवापारा नगर के नाड़ी वैद्य राजेन्द्र गदिया इस अंचल का एक सुपरिचित नाम है, उनका सरल, सहज,संवेदनशील व्यक्तित्व सबको मोहित कर लेता है,उनके जन्मदिन पर समूचे नगर वासियों के द्वारा उनके घर जाकर व सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई, शुभकामनाएँ उनकी लोकप्रियता का प्रमाण हैं।




 पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने उन्हें "प्राकृत पुरुष डॉक्टर राजाराम जैन"अभिनन्दन ग्रंथ भेंट करते समय उक्त उद्गार व्यक्त किये, इस अवसर पर सकल समाज के लोग उपस्थित थे, अजय बंगानी ने कहा कि डॉक्टर गदिया जी नगर के हर खास और आम लोगों के जन्मदिन आदि मांगलिक अवसरों पर गुलाब के फूल और लिफाफे लेकर उनके घर सुबह से पहुँच जाते हैं, यह  क्रम सालों से चला आ रहा है, यही कारण है कि उनके घर दिनभर उन्हें बधाइयाँ देने वालों का ताताँ लगा रहा, उनके सहपाठी मनोज जैन व सुरीत बबलू भाई ने कहा कि अपनी अजातशत्रु की छबि राजेन्द्र को बचपन से मिली हुई है, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया ने उन्हे आशीर्वाद देते हुए कहा कि पिछले 30-32सालों से वे अपने पिताजी स्वर्गीय भँवरलाल जैन के नाम से संचालित दवाखाने में समारोह पूर्वक "धन्वन्तरि जयन्ती"मनाते आ रहे हैं , वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, इस अवसर पर डॉक्टर टी.एन. रमेश, डॉक्टर अनुज जैन आर. बी. शर्मा सर, ओमप्रकाश श्रीकिशन सारडा, मो.मुनाफ मस्तक ढेबर, आदित्य नितिन जैन, अखिलेश पुरी गोस्वामी, अशोक गंगवाल, गुड्डी बंगानी, रमेश चौधरी स्वर्ण जीत कौर सहित विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads