*जिला सहकारी बैंक कोपरा में एटीएम मशीन लगाने व धान खरीदी में कमीशन की राशि बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सौंपा ज्ञापन*
*जिला सहकारी बैंक कोपरा में एटीएम मशीन लगाने व धान खरीदी में कमीशन की राशि बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने सौंपा ज्ञापन*
राजिम
जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने राजधानी रायपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के सबसे बड़े गाँव कोपरा में स्थित जिला सहकारी बैंक में खाताधारकों की अधिक संख्या के कारण राशि आहरण में हो रही दिक्कतों को दूर करने वहाँ एटीएम मशीन स्थापित करने की माँग की। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि शाखा कोपरा खाताधारकों की संख्या अधिक होने के कारण बैंक शाखा में अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती है और समय पर किसानों के लेनदेन पूर्ण नहीं हो पाते। उक्त शाखा में खाताधारकों की संख्या अधिक है और अधिकांश खाताधारकों के पास एटीएम कार्ड है।
लेकिन एटीएम मशीन नहीं होने के कारण उन्हें राशि आहरण में दिक्कतें होती हैं।उपरोक्त समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के हित में जिला सहकारी बैंक की शाखा कोपरा में एटीएम मशीन लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा को समितियों को रुके हुए ब्याज अनुदान राशि दिलाने, सुखत की राशि समितियों को दिलाने,विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी की अप्राप्त कमीशन राशि शीघ्र दिलाने तथा धान खरीदी में मिलने वाले कमीशन की राशि को बढ़ाने की मांग की। सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक पठन कर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भरपूर सहयोग का आश्वसन दिया।

