बेतरतीब ढंग से बने एनएच ने फिर निगली एक जान,अभनपुर के सेवानिवृत आरआई की सड़क हादसे में मौत,बेटी से मिलकर नवागढ़ से घर वापसी के समय हुए हादसे के शिकार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बेतरतीब ढंग से बने एनएच ने फिर निगली एक जान,अभनपुर के सेवानिवृत आरआई की सड़क हादसे में मौत,बेटी से मिलकर नवागढ़ से घर वापसी के समय हुए हादसे के शिकार

 बेतरतीब ढंग से बने एनएच ने फिर निगली एक जान,अभनपुर के सेवानिवृत आरआई की सड़क हादसे में मौत,बेटी से मिलकर नवागढ़ से घर वापसी के समय हुए हादसे के शिकार



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

जब से सिक्स लाइन बना है तभी से हर एक दो दिन में कोई न कोई दुपहिया चालक या पैदल चलने वाले की सड़क हादसे में मौत के कारण अब यह सिक्स लाइन मौत की लाइन के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है बुधवार को फिर एक दुपहिया  चालक की जीवन लीला बेतरतीब ढंग से बने सिक्स लाइन ने निगल ली।

*मालवाहक ने मारी थी टक्कर*

  अभनपुर के वार्ड क्रमांक 6 के निवासी सेवानिवृत आरआई कृष्ण कुमार शर्मा अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 25 एच 4083 से नवागढ़ अपनी बेटी से मिलने गए हुए थे जहां से वह बेटी से मिलकर अपने घर अभनपुर वापस लौट रहे थे तभी सिलतरा में टाटा 1109 क्रमांक सीजी 04 जेसी 6714 ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी ओर उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


*सिक्स लाइन या मौत की लाइन*



   सडको का निर्माण चौड़ीकरण लोगो की सुविधाओं एवं बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने होता है लेकिन सैंकड़ों करोड़ खर्च होने के बाद भी यदि यह सिक्स लाइन रोज रोज निर्दोष लोगों की जान लेने लगे तो ऐंसे सिक्स लाइन को मौत की लाइन कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं

     सांकरा से सिमगा के बीच सिक्स लाइन का निर्माण हुआ है निर्माण के पूर्व ही सांकरा से सिमगा के बीच कई जगह अंडरब्रिज की मांग उठी थी और उस समय जनसुनवाई में आश्वासन भी मिला था लेकिन सिलतरा देश की सबसे बड़ी स्पंज आयरन उधोग मंडी में शुमार रखने के बाबजूद सांकरा से सिलतरा तक मात्र सिलतरा में ही एक अंडरब्रिज का निर्माण किया जबकि यह बात पूर्व से ही स्प्ष्ट थी कि सांकरा सिलतरा में सड़क के एक तरफ फेस वन की ओधोगिक इकाईया व  दूसरी तरफ फेस टू की बड़ी संख्या में ओधोगिक इकाइयां मौजूद है और इन फेक्ट्रियो में जहां एक ओर रोजाना हजारों मजदूर पैदल एवं दुपहिया से ड्यूटी जाते है तो वहीं दूसरी ओर ओधोगिक इकाइयों में रोज सैंकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है बाबजूद इसके सांकरा निको,सिलतरा पुराना दारुभट्टी चौक एवं चरोदा के समीप  सिक्स लाइन के नीचे से अंडरब्रिज नही बनाया जिससे  रोज रोज ही कोई न कोई निर्दोष दुपहिया चालक एवं पदयात्री  सड़क हादसों का शिकार होकर अपने प्राण गंवा रहे हैं और इस तरह बेतरतीब ढंग से बना सिक्स लाइन एनएच के उच्चाधिकारियों की अदूरदर्शिता से हादसों की लाइन के रूप में प्रसिद्ध होने लगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads