आरंग नगर के डी डी कालोनी में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया
आरंग नगर के डी डी कालोनी में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया
आरंग
स्थानीय डी डी कालोनी में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के पूर्व कालोनी के बच्चों ने श्रीकृष्णराधा के रुप मे सुंदर नृत्य की।पुजारी नरेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में जन्मोत्सव को विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम जी का जन्म दिन के 12 बजे और भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म रात्रि 12 बजे को हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जी के विभिन्न अवतारों का उल्लेख करते हुये सुंदर भजन भी सुनाये।जन्मोत्सव कार्यक्रम के पूर्व तीन घण्टे तक ग्राम-भोथली के 10 सदस्यीय जय माँ शीतला भजन मंडली का कार्यक्रम गोविंदा साहू के नेतृत्व में अनवरत चलता रहा।
इसी दौरान श्री कृष्ण भगवान जी के जयकारे लगाये गये। डी डी विकास समिति द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रीदुर्गोत्सव स्थल में मनाया गया। कार्यक्रम का लगातार संचालन अशोक साहू व चन्द्रेश तिवारी ने किया।जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिला समिति डीडी कालोनी के पदाधिकारी व सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। पूजा-आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। समिति के अध्यक्ष अनिल ठाकुर व पदाधिकारियों ने भजन मंडली की बिदाई गुलदस्ता व तिलक लगाकर किया गया।



