बड़ी खबर---खरोरा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या,हत्या के बाद स्वयं को भी किया घायल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बड़ी खबर---खरोरा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या,हत्या के बाद स्वयं को भी किया घायल*

 बड़ी खबर---खरोरा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या,हत्या के बाद स्वयं को भी किया घायल*



  सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी हत्या के बाद खुद को घायल कर स्वयं ही पुलिस थाना पहुचकर घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस ने सर्वप्रथम घायल आरोपी को उपचारार्थ रायपुर भेजा और मौके के लिए रवाना हुई।



  जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय मृतका खरोरा की निवासी थी जो ज्योति शिवम क्लॉथ स्टोर खरोरा में कार्य करती थी वह अपने प्रेमी शिवम ध्रुवं के साथ बड़े बांध के नीचे जंगल में गई थी वहां पर उन दोनों के बीच ऐंसा कुछ हुआ कि शिवम ध्रुव ने  प्रेमिका धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी प्रेमिका की हत्या के बाद हत्यारे प्रेमी ने स्वयं को भी पहले धारदार हथियार से  गभीर रुप घायल किया इसके बाद खुद ही पुलिस थाना पहुचकर घटना की जानकारी दे दी।

   *घायल प्रेमी को उपचारार्थ भेजा रायपुर*

पुलिस ने घायल प्रेमी  शिवम ध्रुव  इलाज हेतु मेकाहारा रायपुर भेजा ।

   *घटना स्थल पहुची पुलिस*

   हत्यारे प्रेमी की सूचना के बाद खरोरा पुलिस घटना स्थल पहुची जहां मौका पंचनामा तैयार कर मृतका के शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेजा गया ।

   टीआई रमेश मरकाम ने बताया कि घटना का कारण अभी अज्ञात है जांच की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads