शिक्षक व प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शिक्षक व प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

 शिक्षक व प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान





आरंग

विगत दिनों स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में शिक्षक व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से किया गया। जहां शिक्षकों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सृजन रत्न व रजत पदक से सम्मानित किया गया। 







जिसमें नवोदय चयन हेतु कान्हा सोनकर , कमलकांत सोनकर ,दामिनी पटेल को स्वर्ण पदक व सृजन रत्न ,मुक्ति साहू , नितिन बंजारे को रजत पदक , JEE चयन के लिए भावेश साहू को सृजन रत्न,  12 वीं में सर्वाधिक अंक के लिए पूजा सिंह ठाकुर, प्रिंस कुमार देवांगन ,10 वीं में सर्वाधिक अंक के लिए चित्रकला साहू व प्रतिक्षा देवांगन को सृजन रत्न , शिक्षा सत्र  2018-19 में सर्वाधिक अंक के लिए राहुल पटेल व सुषमा साहू को रजत पदक 12वीं में प्रथम चंद्रकांता निषाद, द्वितीय निखिल सैनिक जीव विज्ञान में प्रथम भावना देवांगन, वाणिज्य में प्रथम पद्मिनी साहू, द्वितीय एकता देवांगन व ज्योति निषाद को रजत पदक शिक्षा सत्र 2019 - 20 में दसवीं प्रथम चित्रकला साहू  द्वितीय प्रतीक्षा देवांगन तृतीय रुचि साहू को प्रशस्ति पत्र रजत पदक सहित ₹5000 नगद 12वीं में प्रथम कुमारी पूजा सिंह ठाकुर द्वितीय प्रिंस कुमार देवांगन, जीव विज्ञान प्रथम कंचन सोनकर को रजत पदक ऋषभ पटेल कॉमर्स प्रथम ,द्वितीय जानवी यादव ,जीव विज्ञान प्रथम झरना धुरंधर को रजत पदक ,गणित में 100 में 100 अंक के लिए रुचि साहू तृप्ति गुप्ता , सोनिका साहू, लिलेश चंद्राकर ,प्रतीक्षा देवांगन, चित्रकला साहू को शील्ड ,संस्कृत में सर्वाधिक अंक के रूचि साहू,अंग्रेजी में सर्वाधिक अंक लिए या राहुल पटेल ,सुषमा साहू जय श्री मानिकपुरी, गणित में सर्वाधिक पूजा सिंह ठाकुर,प्रिंस देवांगन को शील्ड।  राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए चंचल सिंह ठाकुर ,गीतांजलि देवांगन, श्वेता चंद्राकर ,मूलचंद जलक्षत्री को रजत पदक व शील्ड । राज्य स्तरीय खेलों के लिए मानसी सोनकर, चंदन देवांगन, दिशा ठाकुर ,उर्वशी जलक्षत्री, मेनका यादव ,खुशबू सोनकर ,यशपाल लोधी, रितेश लोधी ,जय श्री मानिकपुरी , वेद प्रकाश पटेल को रजत पदक व शील्ड। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित स्काउट में मितेश कुमार साहू, मोहनीश पटेल ,रामेश्वर सोनकर , प्रियांशु दास मानिकपुरी ,पितांबर साहू श्रेयांश चंद्राकर, डानेश कांत साहू को मोमेंटो । 10 वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों के लिए लक्ष्मी नारायण पटेल की ओर से रघुनंदन पटेल की स्मृति में कुमारी चित्रकला साहू, प्रतीक्षा देवांगन ,रुचि साहू ,सोनिका साहू, तृप्ति गुप्ता ,मुक्ति साहू, गीतांजलि देवांगन, प्रणव चंद्राकर, जयश्री मानिकपुरी, जानकी देवांगन ,तारणी साहू को मोमेंटो प्रदान किया गया । यह सभी पुरस्कार विद्यालय प्रबंध समिति व  विभिन्न दानदाताओं में लखन लाल पुष्पकार द्वारा स्वर्गीय रामलाल की स्मृति में , शिक्षिका आशा सोनकर द्वारा स्वर्गीय राम खेलावन की स्मृति में , शिक्षिका ज्योति साहू द्वारा मां स्वर्गीय श्रीमती रामकुवर  की स्मृति में प्रधान पाठिका  भारती वर्मा द्वारा पिता स्वर्गीय रामनाथ की स्मृति में , शिक्षिका सोहागा देवांगन, श्रीमती यशोदा योगी प्राचार्य,शिक्षिका जिज्ञासा सोनकर ,योगेंद्र सोनकर  पूर्व अध्यक्ष सोनकर समाज, शिक्षक मोहन लाल देवांगन ,पीएल यदु पूर्व प्रधान पाठक व  शिक्षक लक्ष्मी नारायण पटेल की ओर से प्रदान किया गया । सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छत्रधारी  सोनकर ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर ,सह सचिव सियाराम सोनकर ,विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी ,प्रधान पाठिका श्री मती भारती वर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान सहित समस्त शिक्षकों व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads