आरंग नगर के कालोनीवासियों ने बैठक में ग्रुप बनाकर रात्रि में गश्त करने का दिये सलाह - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग नगर के कालोनीवासियों ने बैठक में ग्रुप बनाकर रात्रि में गश्त करने का दिये सलाह

 आरंग नगर के कालोनीवासियों ने बैठक में ग्रुप बनाकर रात्रि में गश्त करने का  दिये सलाह 



आरंग 

शहर के आऊटर नपा क्षेत्र में स्थित डी डी कालोनी में एक ही रात में पांच चोरी की घटना के बाद कालोनीवासियों में दहशत का वातावरण है। इस सम्बंध में डी डी कालोनी नागरिकों की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में कालोनीवासियों ने सभी विद्युत पोल में लाईट नही होने की शिकायत की। डी डी कालोनी विकास समिति की ओर से एक ज्ञापन पुलिस थाना आरंग को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिया गया। थाना प्रभारी एल डी दीवान कालोनी पहुंचकर दुर्गामंच स्थल में प्रमुख नागरिकों व विकास समिति के सदस्यों के साथ सयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये व नागरिकों से सुझाव भी लिये। वही आरंग थानेदार  ने कालोनी के किरायेदार के सम्बंध में कुछ दिशा निर्देश दिये।घरेलू सामान बेचनेवाले अजनबी लोगों से सावधान रहने को कहा है। कालोनीवासियों को जिम्मेदारी के साथ आस-पास व पड़ोसियों से जानकारी आदान-प्रदान का सुझाव दिया।




 कालोनीवासियों को ग्रुप बनाकर रात्रि में गश्त करने का भी सलाह दिये।बैठक में सभी समितियो के पदाधिकारी, सदस्य, कालोनीवासी उपस्थित थे।मार्गदर्शन व जानकारी के लिये पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads