*अचानक स्कूटी में लगी आग, शिक्षिका भागकर बचाई जान,स्कूटी जलकर खाक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अचानक स्कूटी में लगी आग, शिक्षिका भागकर बचाई जान,स्कूटी जलकर खाक*

 *अचानक स्कूटी में लगी आग, शिक्षिका भागकर बचाई जान,स्कूटी जलकर खाक*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


 

थाना कुरुद क्षेत्रअंतर्गत  ग्राम कुहकुहा में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। स्कूल जा रही  शिक्षिका की स्कूटी में अचानक आग लग गई।शिक्षिका ने स्कूटी को रोककर अपनी जान बचाई। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार कुरुद निवासी शिक्षिका सरिता श्रीवास भैसमुंडी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ है। जो गुरूवार को स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद ड्यूटी में जा रही थी।उसी दौरान कुहकुहा  में प्राथमिक स्कूल के पास स्कूटी में अचानक आग लग गई।आनन फानन में शिक्षिका ने स्कूटी को रोका और उतर कर दूर भागी।देखते ही देखते स्कूटी धू धू कर जलने लगा।वही अभी स्कूटी में आग लगने का कारण का पता नही चल पाया है । स्कूटी में पेट्रोल शायद फुल टैंक था और शॉर्ट सर्किट हुआ होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads