पानी ना पहुंचने से नाराज किसानों ने कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पानी ना पहुंचने से नाराज किसानों ने कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 पानी ना पहुंचने से नाराज किसानों ने कृषि मंत्री के नाम  सौंपा ज्ञापन



अभनपुर

अभनपुर के जल वितरण शाखा क्रमांक -2 के राखी माइनर  के किसानों के खेत में सिंचाई के पानी ना पहुंचने एवं नहर का पक्कीकरण न  होने को लेकर नाराज किसानों ने कृषि मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा। किसानों के प्रतिनिधि मंडल के रूप में नेतृत्व करते हुए भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने उल्बा एवं राखी के किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे।  किसानों के साथ बैठकर समस्या पर चर्चा कर अवगत किया गया जल वितरण शाखा 2 के राखी माइनर उल्बा एवं राखी के किसानों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। पिछले ग्रीष्म काल में वितरण शाखा 2 के अधिकांश मायनररो का पक्की करण टेंडर के माध्यम से हुआ है। 





आसपास के सभी माइनर का काम पूर्ण हो चुका है जिसमें बेलर, भाटापारा ,भरेगा ,उल्बा शामिल है।  राखी माइनर को 50 से 100 मीटर ही पक्कीकरण करके छोड़ दिया गया। अधिकारियों से बात करने पर गोलमोल जवाब आया कि बारिश एवं कोरोना के कारण निर्माण काम रोक दिया गया है।  नेहरू साहू ने सिंचाई विभाग से प्रश्न उठाते हुए कहा कोरोना काल के चलते एवं बारिश से पहले आसपास के सभी माइनर का कार्य पूर्ण किया गया तो राखी नहर क्यों  नही ।  किसानों का यह भी आरोप है स्पष्ट हो रहा है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार के उदासीन रवैया एवं लापरवाही के चलते कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जिसका खामियाजा ऊल्बा  एवं राखी के किसान भुगत रहे हैं। पिछले दिनों जब नहर से पानी छोड़ा गया तो नहर की सफाई एवं गहरीकरण ना होने से किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंचा। क्षेत्र के किसानों के द्वारा विभाग से यह मांग है कि तत्काल नहर का गहरीकरण एवं सफाई किया जाए जिससे आने वाले समय में नहर पानी छोड़ने की स्थिति में  खेतों में पानी पहुंच जाएं और उनका फसल प्रभावित ना हो। तत्काल हार का सफाई ना करने की स्थिति में भाजपा कोरबा मंडल महामंत्री नेहरू साहू एवं किसानों के द्वारा धरना एवं आंदोलन करने की बात भी स्पष्ट किया गया।  नेहरू साहू ने पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से राखी नहर की  समस्या से कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को संज्ञान दे चुका है। किसानों के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा खोरपा मंडल कोषाध्यक्ष- अनिल साहू, मानसिंह साहू , लेख राम साहू ,पंचराम साहू  ,जेठूराम तारक ,राजेंद्र कोसले उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads