*सुपोषण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने निकाली गई सुपोषण रैली भी* *राष्ट्रीय पोषण माह का आज से जिले में हुआ आगाज़* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सुपोषण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने निकाली गई सुपोषण रैली भी* *राष्ट्रीय पोषण माह का आज से जिले में हुआ आगाज़*

 *जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी ने हरी झण्डी दिखाकर किया सुपोषण रथ को रवाना*



*सुपोषण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने निकाली गई सुपोषण रैली भी*


*राष्ट्रीय पोषण माह का आज से जिले में हुआ आगाज़*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


 राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज़ आज से जिले में हुआ। इसी तारतम्य में आज कलेक्टोरेट परिसर से पोषण रथ रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी ने पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि जिले के चारों विकासखण्डों में घूमने वाला यह पोषण रथ आज धमतरी ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर घूमकर लोगों को सुपोषण के प्रति जागरूक करेगा। इसी तरह लोगों में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं द्वारा सुपोषण रैली भी निकाली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि यह सुपोषण रैली कलेक्टोरेट से इतवारी बाजार तक निकाली गई। पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाते वक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads