इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के पक्ष में दिया आदेश
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के पक्ष में दिया आदेश
गोबरा नवापारा
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पूर्णता हर्बल व हानिरहित है जिसके पूरे भारतवर्ष में लगभग पांच लाख चिकित्सक इलेक्ट्रो होम्योपैथी से चिकित्सा कार्य कर रहे हैं जिनमें बताना लाजमी होगा की चिमन लाल पटेल अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर निवासी छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र को खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ 6 मार्च 2021 को अपने संयुक्त दल द्वारा प्रतिष्ठान के स्वामी के विरुद्ध कार्य करते हुए सामान जब्ती बनाया गया था इसके पश्चात प्रार्थी ने कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंतागढ़ को आवेदन देकर अवगत कराया एवं छत्तीसगढ़ जन कल्याण समिति को भी अवगत कराया तत्पश्चात समिति ने सुप्रीम कोर्ट की कॉपी एवं अन्य सभी दस्तावेज इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा संबंधित प्रति के साथ अंतागढ़ अनुविभागीय अधिकारी को प्रदान किया गया फल स्वरूप अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ ने कार्रवाई करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को 25 अगस्त 2021 को आदेशित कर जप्त सामान को प्रदान करने का आदेश दिया एवं कार्यवाही की सूचना जानकारी भी मांगा है इस प्रकार से इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के पक्ष में आदेश दिया है।
