जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा के प्रयास से अतरमरा में विद्युत ट्राँसफार्मर लगाया
जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा के प्रयास से अतरमरा में विद्युत ट्राँसफार्मर लगाया
पाण्डूका
जनपद क्षेत्र पाण्डुका के आश्रित ग्राम अतरमरा के सामाजिक कार्यकर्ता गंगा प्रसाद तिवारी और हेमंत निर्मलकर ने ग्रामीण व कृषकों के विगत माह भर से विद्युत ट्राँसफार्मर के खराबी, लो वोल्टेज, विद्युत आपूर्ति से काफी परेशान थे और विभाग के चक्कर लगा कर थक चुके हैं करके दूरभाष से जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा को अवगत कराया । अन्त में क्षेत्रिय जनपद सदस्य व वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष मिश्रा के पास किसानों ने भी गुहार लगाई।मिश्रा ने ततकाल संज्ञान में लेते हुए ई साहब नायक गरियाबंद से सतत सम्पर्क साध कर विद्युत ट्राँसफार्मर लगवाया।
ग्रामीण व कृषको में खोवा निर्मलकर, श्याम सुन्दर ध्रुव, हीरा लाल ध्रुव आदि ने विभाग के अधिकारी कर्मचारी व जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ आभार जताया।
