एक दिवसीय जय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रामनाम सप्ताह का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

एक दिवसीय जय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रामनाम सप्ताह का आयोजन

एक दिवसीय जय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रामनाम सप्ताह का आयोजन



तेजस्वी यादव/ छुरा

 विकास खंड छुरा से  दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम व पंचायत सिवनी में  एक दिवसीय जय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रामनाम सप्ताह का आयोजन सम्पन्न। 

    ग्राम समिति और पंचायत पदाधिकारियों के  सहयोग से ग्राम सिवनी में एक दिवसीय जय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव राम नाम सप्ताह का आयोजन किया गया था। 






धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रिय जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जनपद पंचायत छुरा के जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, जागृति ठाकुर ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के जनता की सुख संबृध्धी की कामना की। 

     रामधुनी झांकी भुजिया मुड़, सारंगिया अभिनय मंच बम्हनी, सेन्चुवा मानस मंडली धमतरी, सरस्वती मानस मंडली,सिवनी,रामधुनी व झांकी कामराज,फिंगेश्वरी,पण्ड्रीपानी का आकर्षक प्रस्तुति रही। 

     कार्यक्रम पूर्व जनपद सदस्य आला रामठाकुर, मनराखन ध्रुव, सरपंच प्रीतम ध्रुव, उपसरपंच  मेवा नायक,शिक्षक यशवंत, रेवा ध्रुव, पंच राम ओगरे, जयराम जगत सहित सैकडो़ की संख्या में  राम भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads