*सिलिडीह में शांति कुंज स्वर्ण जयंती स्मृति उपवन*का लोकार्पण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सिलिडीह में शांति कुंज स्वर्ण जयंती स्मृति उपवन*का लोकार्पण

 *सिलिडीह में शांति कुंज स्वर्ण जयंती स्मृति उपवन*का लोकार्पण



जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी 


*सिलिडीह (भखारा)* -अखिल विश्व गायत्री परिवार का केन्द्र शांति कुंज  स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गायत्री परिवार इस वर्ष को शांति कुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के रुप  में मना रहे हैं !वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवती देवी शर्मा जी ने *सन् 1971 में हरिद्वार में स्थित महर्षि विश्वामित्र की तपस्थली  पर गायत्री तीर्थ शांति कुंज की स्थापना* किये थे! शांति कुंज के 50 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में  गायत्री परिवार के  द्वारा *देश भर में 30 अगस्त 2021 श्री कृष्ण जन्माष्टमी* के दिन शांति कुंज स्वर्ण जयंती  के अवसर पर  देश भर में लाखों की संख्या में वृहद वृक्षारोपण किया गया ! 



इसी तारतम्य में *गायत्री शक्तिपीठ श्रीराम  गौशाला सिलिडीह (भखारा) में भी 30 अगस्त को राजे श्री महंत राम सुन्दर दासजी ( अध्यक्ष राज्य गौ  सेवा आयोग छ. ग.) के द्वारा वृक्षारोपण कर शांति कुंज स्वर्ण जयंती स्मृति उपवन का लोकार्पण* किया!ततपश्चात श्री दुलार सिन्हा जी ने अपने स्वागत उद्बोधन में वृक्षारोपण को आज की महती आवश्यकता बताते हुए अतिथियों का स्वागत किये!श्री महंत जी ने  कहा कि गौमाता का पोषण और संरक्षण करना चाहिए गौ माता की सेवा से हमें सब कुछ मिलता है!विशेष अतिथि श्री मती कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी ने संदेश दिया गौमाता किसानों के घरों में शोभा देती है इसलिए हर किसान को गौपालन करना चाहिए!श्रीमती शारदा देवी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद,श्रीमती अमृता देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत सिलिडीह, श्रीमती खिलेश्वरी किरण सहा.प्र. ट्रस्टी गा श पीठ धमतरी श्री सी. पी. साहू, समन्वयक उपजोन रायपुर, श्री मनहरण ठाकुर ,ट्रस्टी गा.श. पीठ दावड़ा कालोनी रायपुर,श्री शेखन लाल साहू ,ट्रस्टी गा. श. पीठ धमतरी,श्री रमेश सार्वाजी,प्रबंध ट्रस्टी गा.श.पीठ नगरी,श्री ओमप्रकाश साहू ,सहा.प्र. ट्रस्टी गा .श .पीठ  कुरुद,श्री मेन सिंग हिरवानी,ईकाई प्रमुख गायत्री परिवार मगर लोड,श्री राजकुमार साहू ट्रस्टी गा श पीठ धमतरी श्री दिलिप नाग जिला समन्वयक गा.श. पीठ धमतरी श्री लच्छू राम निषाद, श्री चित्र भानु तेजस श्री कौशल साहू ने भी वृक्षारोपण कर इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय तरु पुत्र  रोपण महायज्ञ के साक्षी बने! इस अनुपम कार्यक्रम में गायत्री परिवार ब्लॉक भखारा के अलावा मगर लोड, नगरी, धमतरी कुरुद, रायपुर गुरुर से 300 से अधिक लोगों ने वृक्षारोपण कर तरु पुत्र के रुप में सुरक्षा का संकल्प लिया!इस अभिनव योजना को मूर्त रुप देने में श्री गणेश देवांगन डा.प्रहलाद साहू, संत राम निषाद मानसिंग साहू पोखराज साहू गणेश बैस यशोदा देवांगन मनटोरा निषाद नन्दनी सिन्हा कुलदीप कृष्ण भारती डा. गोपाल साहू  रोहित साहू तिलक पाल उपान्सू साहू  उमरावसिंह उत्तम साहू  विश्राम महाराज  शोभाराम  यादव एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहें!कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय प्रतिनिधि युवा प्रकोष्ठ श्री चम्पेश्वर साहू जी ने किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads