*छत्तीसगढ़ में कर्मचारियो पर है महंगाई की मार,14% महंगाई भत्ता है लंबित - सरकार जारी करे डीए,छत्तीसगढ़ व केंद्र के कर्मचारियों के बीच डीए का बढ़ा फासला*
*छत्तीसगढ़ में कर्मचारियो पर है महंगाई की मार,14% महंगाई भत्ता है लंबित - सरकार जारी करे डीए,छत्तीसगढ़ व केंद्र के कर्मचारियों के बीच डीए का बढ़ा फासला*
आरंग--
-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन आरंग के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान एवम जिलाध्यक्ष रायपुर ओमप्रकाश सोनकला ने बताया है कि ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर 14 प्रतिशत लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी करने की मांग की है।*
*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,प्रांतीय पदाधिकारी अंजलि परिहार ,जितेंद्र मिश्रा,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान जिला सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर, श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव, राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, रवि शर्मा, जग्गुराम साहू,युवराम साहू, प्रह्लाद शर्मा, रोशन चंद्राकर चंद्रहास वर्मा, सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियो ने कहा है कि 01 जुलाई 2019 से लंबित 5 % मंहगाई भत्ता मिलने से अब 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जुलाई 2021 से प्राप्त हो रहा है।*
*केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2021 से 3 % मंहगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया है, जिससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2021 से कुल 31 % मंहगाई भत्ता प्राप्त होगा। केंद्र सरकार द्वारा कुल 31 % की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारी लगातार पिछड़ते जा रहे है। 14 % का अंतर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए असहनीय होता जा रहा है।*
*छत्तीसगढ़ में जनवरी 2020 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता, जुलाई 2020 से लंबित 3% मंहगाई भत्ता व जनवरी 2021 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता एवं जुलाई 2021 से 3 % मंहगाई भत्ता को मिलाकर कुल लंबित 14 % मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी किया जावे।*
*कर्मचारियो के लिए महंगाई से राहत पाने का एक ही साधन होता है, महंगाई भत्ता,,वर्तमान में महंगाई चरम की ओर है किंतु कर्मचारियो का महंगाई भत्ता 2 वर्ष से लंबित है, ऐसे में महंगाई की मार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों पर भारी है।*
*महंगाई के इस दौर में राहत देने दीपावली त्योहार के पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत अपने कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता जारी करना चाहिए, छत्तीसगढ़ व केंद्र के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ता का फासला बढ़कर 14 % तक पहुँच गया है, इससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मासिक 4 हजार से 16 हजार रुपये कम वेतन मिल रहा है।*