*शिवसेना ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला*
*शिवसेना ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला*
धरसीवां-
औद्योगिक क्षेत्र के सिलतरा सांकरा शिवसेना के भारतीय कामगार सेना के द्वारा पेट्रोल, डीज़ल मूल्यवृद्धि के खिलाफ रैली निकालकर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया भारतीय कामगार सेना के जिला सचिव परमानंद वर्मा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के कारण आज आम जनता का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है घर के रसोई से लेकर आम आदमी के दैनिक जीवन में आने वाले सामानों में आए दिन मूल्य वृद्धि हो रही हैं जिसके कारण आम आदमी महंगाई से त्रस्त और उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और मंत्री हाथ पे हाथ धरे बैठे है वही केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री इस पर लगाम कसने में नाकामयाब साबित हो रहा है और चुप्पी साधे बैठे हुए है ऐसे मे शिवसेना के द्वारा पेट्रोल का दाम कम करने को लेकर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया साथ ही राज्य सरकार से भी पेट्रोलियम पदार्थ में टैक्स घटाकर आम जनता को राहत देने की मांग की गई जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश सचिव एच एन सिंह पलिवार जी,जिला संगठन मंत्री आनंद तिवारी, जिला सचिव परमानंद वर्मा,औद्योगिक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, औद्योगिक उपाध्यक्ष जितेंद सिंह,औद्योगिक सचिव गोलू यादव,ग्रामीण सचिव राधे लाल सचिव बीरगांव संगठन मंत्री हरिशंकर सिंह, बीरगांव सचिव नंदे चौहान, अछोली अध्यक्ष पूना निषाद, सिलतरा अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे, सिलतरा उपाध्यक्ष मोहन डहरिया, मिलन डहरिया, यशवंत साहू, गंगादास, मोतीलाल, मोहन चतुर्वेदी, नौशाद खान,राजेंद्र कुमार शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।