आरंग नगर के वार्ड क्रमांक. 3 में लगे ई-श्रम कार्ड शिविर मे सैकड़ो लोगो का हुआ पंजीयन
आरंग नगर के वार्ड क्रमांक. 3 में लगे ई-श्रम कार्ड शिविर मे सैकड़ो लोगो का हुआ पंजीयन
आरंग :
- आरंग नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक. 3 लोधी पारा में अलग - अलग स्थानो मे विगत 6 दिवस से शिविर लगाकर ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है । वार्ड पार्षद श्रीमति सीमा नरेंद्र लोधी ने यह जानकारी देते हुए बतलाया कि वार्ड के अधिकतर लोग कृषि मजदूरी करते है,यहाँ लोग सुबह 9 बजे अपने काम मे चले जाते है तथा वापस आने में शाम हो जाता है,।
जिसके कारण लोग ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए चॉइस सेंटर नही जा पाते,इसलिए अनुकृति चॉइस सेंटर के सहयोग से हर रोज शाम को 5 बजे से वार्ड के अलग अलग जगहों पर शिविर लगाया जा रहा है।विगत 6 दिनों में वार्ड के ठाकुरदिया पार, नया बिजली ऑफिस चौक और लोधी पारा में शिविर लगाया जा रहा है जिसमे लगभग 300 लोगो का ई-श्रम कार्ड बनाया जा चुका है।ई-श्रम कार्ड बनाने की सुविधा वार्ड में ही मिलने से वार्डवासियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।