*स्वास्थ्यकर्मी ही देश के असली हीरो : चंद्रशेखर साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्वास्थ्यकर्मी ही देश के असली हीरो : चंद्रशेखर साहू*

 *स्वास्थ्यकर्मी ही देश के असली हीरो : चंद्रशेखर साहू*



 राजिम 

 देश में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने रविवार को क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना वारियर्स स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र लोहरसी में प्रमुख रूप से उपस्थित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने स्वास्थ्यकर्मियों को असली हीरो बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के लिए देखा गया वह सपना पूर हुआ, जिसमें उन्होंने सभी देशवासियों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयासों अब तक 100 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जल्द ही पूर्ण लक्ष्य भी हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्यकर्मी ही असली हीरो हैं जिसकी बदौलत हम सब स्वस्थ हैं। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों प्रीति साहू,संतोष वर्मा एवं सफाई सेविका सावित्री रावत का शॉल,श्रीफल ब पेन भेंटकर सम्मान किया व उनके सेवा के लिए आभार प्रकट किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा मंडल राजिम के महामंत्री चंदन साहू ,दीपक साहू जनपद सदस्य, मोहन साहू सरपंच भेंडरी,शेखर साहू महामंत्री, गोपी ध्रुव पूर्व महामंत्री ,दिलीप शर्मा बुथ अध्यक्ष , सरपंच प्रतिनिधि शिव ध्रुव ,हलधर पटेल संचालक, मुकेश ध्रुव  पुष्कर प्रसाद तिवारी, बंसी लाल साहू, मनीष साहू ,पुखराज साहू युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ,टिकेश्वर ध्रुव, मिलाप साहू ,दौलत साहू ,वेद राम साहू ,बल्लू  साहू, नेहल पटेल आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads