सांसद प्रतिनिधि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने हिन्दू देवी देवताओं के नाम,चित्र वाले फटाको पर पाबंदी लगाने एस डी एम और थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने हिन्दू देवी देवताओं के नाम,चित्र वाले फटाको पर पाबंदी लगाने एस डी एम और थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन
गरियाबंद
सांसद प्रतिनिधि व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने दीपावली में हिंदू देवी देवताओं के नाम, चित्र वाले पटाखों पर पाबंदी लगाने हेतु आज अनुभागी अधिकारी के नाम तहसीलदार व राजिम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
रिकेश साहू ने कहा
ज्ञात हो कि हर बार दीपावली के मौके पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचे जाते हैं चीन पटाखों को छोड़ने के बाद भगवान के चित्र वाले पटाखों की चिड़िया उड़ती है और सड़क पर बिखरे रहते हैं जो हिंदू देवी देवताओं का अपमान है और हम सनातनीयों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ है मैं चाहूंगा कि इस बार दीपावली के मौके पर कोई भी व्यापारी हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे नहीं बेचे न ही खरीदें।
फटाकों में हमारे हिंदु देवी देवताओं के चित्र ,नाम का उपयोग करना दुर्भाग्य है अपने देवी-देवताओं के फोटो चित्र लगाकर उसे बेचना और फोड़ना ये हमारे आस्था से खिलवाड़ है मैं अपील करता हूं पटाखा व्यापारियों से की पटाखों में भगवान के चित्र और नाम के पटाखे ना बेचे न खरीदे तब हम इस पर रोक लगा सकते है।