छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल देवपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल देवपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल देवपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर 



 जयलाल प्रजापति/नगरी  

राष्ट्रीय विधिक सेवा नई दिल्ली के तहत छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल देवपुर में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर जिसमें स्कूली बच्चों के बीच संविधान एवं भारतीय दंड संहिता की प्राथमिक जानकारी बच्चों को दी गई।पैरा लीगल वालंटियर,जनपद पंचायत नगरी श्री सुरेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में शाला स्टॉफ के सहयोग से एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें एडवोकेट द्वय अभिषेक जैन एवं गुलाब भारती गोस्वामी के द्वारा सायबर अपराध से जागरूक रहने के मार्गदर्शन के साथ-साथ लोक अभियोजन अधिकारी श्री एन.एस.यादव जी ने बाल मजदूरी एवं मानसिक प्रताणना से स्वयं सुरक्षा करते हुए आत्मविकास करने की बात कही।

      शिविर के दौरान व्यवहार न्यायाधीश श्री भावेश कुमार वट्टी ने बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपने शैक्षिक संघर्ष से न्यायाधीश के पद तक पहुंचने का सफ़रनामा बताया।श्री वट्टी ने बताया कि समाज में बेड टच और गुड टच को बेहतर ढंग से समझकर कई यौन अपराधों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संस्था के व्याख्याता श्री तीरथ राज अटल ने बच्चों को अपने बेहतर कैरियर के लिए सफल लोगों से मिलकर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा लेते रहने की सलाह दिया।संस्था के व्याख्यातागण श्रीमती डी. जुर्री,सुश्री एस.साहू,सुश्री डी.साहू एवं अन्य मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads